देहरादून, ब्यूरो। दून मार्बल और टाइल एसोसिएशन की बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने शहर से बाहर मार्बल और टाइल कारोबारियों के लिए अलग मंडी बनाने की मांग उठाई है। शनिवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में कारोबारियों ने कहा कि मार्बल और टाइल मंडी का होना जरूरी है। यदि मंडी बन जाती है तो कारोबारियों को काफी सुविधा होगी। अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल ने कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आ गया है।
अधिकांश व्यापारियों के प्रतिष्ठान और गोदाम शहर के अंदर है, यदि मंडी बन जाती है तो व्यापारियों को सुविधा होगी, उनका कारोबार भी बढ़ेगा। इस मौके पर दिनेश नौटियाल, रजत सिंघल, अजय सिंघल, हर्ष जैन, हितेश सहानी, अनुज जैन, छोटे लाल, रजत, राकेश गुप्ता, विरेंद्र वालिया आदि मौजूद रहे।
Related Stories
January 23, 2023