Facebook
Twitter/X
WhatsApp
Messenger
देहरादून। चकराता में पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान का भाजपा चकराता मंडल के कार्यकर्ताओं ने भव्य सम्मान किया। भारी बारीश के बीच उत्साह से लवरेज समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कंधे पर उठा लिया।
अपने सम्बोधन में मधु चौहान ने कहा कि जौनसार – बावर के लोगों ने मुझे सबसे प्यार व सम्मान दिया , मैं पिछले दस सालों में क्षेत्र के विकास में जो कुछ भी कर पाई उसके पीछे यहां के लोगांे की ताकत है। उन्होंने कहा कि हमने गांव – गांव सड़कंे पहुंचाई , पेयजल लिफ्टिंग योजनाएं बनवाई , जिला पंचायत से प्रत्येक गांव में विकास कार्य किया। स्कूलों का उच्चीकरण – उनकी मरम्मत , सिर्चाइं योजनाएं स्वीकृत कराई। इसी का परिणाम है कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। इस अवसर पर कालसी के ब्लाक प्रमुख मठोर सिंह , ज्येष्ठ उपप्रमुख भीम सिंह , कनिष्क प्रमुख रितेश , जिला पंचायत सदस्यों में मदन लाल , रामपाल , गीता चौहान , पूजा रावत , अंजू देवी , मंडल व प्रदेश पार्टी पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी – प्रतिनिधि समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
कंपनी से गोपनीय दस्तावेज चोरने वाला शातिर गिरफ्तार
Facebook
Twitter/X
WhatsApp
Messenger
Post navigation