देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यावरण को समर्पित उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड के लोगों के लिए खास महत्व रखता है। उन्होने कहा कि हरेला पर्यावरण की रक्षा और बारहमासा खेती को जीवंत बनाए रखने का प्रतीक पर्व है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यावरण को समर्पित प्रदेशवासियों को लोकपर्व हरेला की बधाई देते हुए कहा कि हर किसी को खेती से जुड़े रहना चाहिए और हरियाली की पूजा करनी चाहिए, ताकि देश में कभी किसी को अनाज की कमी न हो। हरेला घर मे सुख, समृद्धि व शान्ति के लिए बोया और काटा जाता है। हरेला अच्छी फसल का सूचक है, हरेला इस कामना के साथ बोया जाता है कि इस साल फसलों को नुकसान ना हो। श्री महाराज ने कहा कि हरेला को लेकर यह भी मान्यता है कि जिसका हरेला जितना बडा होगा उसे कृषि में उतना ही फायदा होगा। वैसे तो हरेला घर-घर में बोया जाता है, लेकिन किसी-किसी गांव में हरेला पर्व को सामूहिक रुप से स्थानीय ग्राम देवता मंदिर में भी मनाया जाता है। श्री महाराज ने बताया कि हरेला प्रकृति के संतुलन बनाए रखने का पर्व है। यह मानव और पर्यावरण के अंतरसंबंधों का अनूठा पर्व है। उन्होने कहा कि वनों से हमें अनेक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभ मिलते हैं। अनेक प्रकार की जड़ी-बूटियां मिलती हैं। जिनका प्रयोग औषधियां बनाने में किया जाता है। श्री महाराज ने कहा कि हरेला केवल अच्छी फसल उत्पादन का ही नहीं, बल्कि ऋतुओं के प्रतीक के रूप में भी इसे मनाया जाता है। उन्होने बताया कि हरेले के पर्व को कहीं-कहीं हर-काली के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि श्रावण मास शंकर भगवान जी को विशेष प्रिय है। उत्तराखंड के पहाड़ों पर ही भगवान शंकर का वास माना जाता है। इसलिए भी उत्तराखंड में श्रावण मास में पड़ने वाले हरेला का अधिक महत्व है।
देहरादून, ब्यूरो। द पॉली किड्स ने धूमधाम से मनाया अपना स्वतंत्रता दिवस समारोह और इन्वेस्टीचर सेरेमनी मनाया। स्वतंत्रता दिवस के थीम के अनुसार सभी स्कूलों एवं मुख्य शाखा डालनवाला शाखा को सजाया गया। सभी बच्चों व कर्मचारियों ने तिरंगे की पोशाक पहन स्कूल को तीनों रंगों से जगमगा रहे थे। इस अवसर पर अध्यक्ष कैप्टन मुकुल महेंद्रू, निदेशक रंजना महेंद्रू एवं मुख्य अतिथि कर्नल प्रह्लाद सेठी और सरोज सेठी ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। इसके बाद बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया जहां उन्होंने नृत्य किया एवं छोटे बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए। बच्चों ने अंग्रेजी और हिंदी में भाषण, भारत की बेटी, देश सलोना, आवर वाइब्रेंट इंडिया एवं डांस मेडले पर नृत्य प्रदर्शन किया। स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम और भारत माता की जय के साथ बच्चों और शिक्षकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ रैली भी निकाली। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रर्म के साथ-साथ इन्वेस्टीचर सेरेमनी का भी आयोजन किया गया। हेड गर्ल, हेड बॉय, कैप्टन और वाइस कैप्टन को बैज और सैश दिए गए। इन्वेस्टीचर सेरेमनी के कार्यक्रम में चार हाउसेस ने प्रतिभाग लिया जिसमें अग्नि हाउस, जल हाउस, पृथ्वी हाउस, वायु हाउस शामिल थे। स्कूल के कप्तान-हेड गर्ल-संस्कृति मिश्रा, हेड बॉय-चित्रांश सिंह, जल हाउस कैप्टन-वेदांश तिवारी, वाइस कैप्टन-आराध्या पोखरियाल, वायु हाउस कैप्टन-अर्चित पंवार,...
देहरादून, ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार द्वारा वर्तमान में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि रोगों के उत्पन्न होने की सम्भावना के दृष्टिगत रखते हुए उक्त की रोकथाम, मॉनिटरिंग के लिए क्यू0आर0टी0 (क्वीक रिस्पान्स टीम) का गठन किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा गठित क्वीक रिस्पांस टीम में नोडल अधिकारी सम्बन्धित वार्ड के सैनेट्री निरीक्षक, सदस्य सम्बन्धित वार्ड,थाना से नामित हैड कान्सटेबल, कास्टेबल, होमगार्ड, पीआरडी, सम्बन्धित वार्ड सैनेट्री सुपर वाईजर (नगर निगम), सम्बन्धित वार्ड में कार्यरत आशा कार्यकर्ती (जिनका मुख्य कार्य सोर्स रिडक्शन तथा जन जागरूकता का हेगा), सम्बन्धित वार्ड में कार्यरत समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ती (जिनका मुख्य कार्य नगर निगम के सुपरवाईजर के साथ समन्वय स्थापित कर सोर्स रिडक्शन तथा जन जागरूकता हा होगा)। क्यू०आर०टी० (क्वीक रिस्पान्स टीम) के गठन का मुख्य उददेश्य प्रत्येक नागरिक को डेंगू,मलेरिया,चिकनगुनिया आदि रोगों के बचाव एवं रोकथाम हेतु जागरूक करना तथा मच्छरों के लार्वा को सोर्स रिडक्शन पर नष्ट करना समिलित है। क्वीक रिस्पान्स टीम (क्यू०आर०टी०)...
टिहरी, ब्यूरो। विकास भवन सभागार, नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा विभागीय योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने क्रमवार विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मिशन अमृत सरोवर योजना की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अमृत सरोवर योजना एक महत्वकांक्षी योजना है, इसके अन्तर्गत 15 अगस्त, 2022 तक 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण किये जाने हैं, प्राथमिकता के साथ कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कहा कि सभी बीडीओ एवं वन विभाग बैठक करने के साथ ही कार्र्याें की मॉनिटरिंग कर प्रत्येक सप्ताह फीडबैक रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही पोर्टल पर फोटो एवं वीडियो अपलोड करना भी सुनिश्चित करेगे। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना की समीक्षा के दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अन्य जनपदों की अपेक्षा जनपद टिहरी में सबसे ज्यादा जॉब कार्ड हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने योजना के तहत मस्टर रोल, जॉब कार्ड की वेरिफिकेशन रिपोर्ट, देनदारियों, मनरेगा वर्क इन एमआईएस आदि के तहत कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए मजदूरी और सामाग्री का ब्लॉक वाइज डाटा उपलब्ध कराने को कहा। भुगतान में देरी एवं कम प्रगति वाले ब्लॉकों के बीडीओ को भुगतान में देरी के कारण का ब्रीफ नोट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। कहा कि नये जॉब कार्ड बनाते समय आधार और एकाउंट का मिलान कर लें, ताकि बेमेल की स्थिति न रहे। एनआरएम कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने कहा कि जो काम होने के तुरन्त बाद भुगतान करना सुनिश्चित करें। मनरेगा के तहत जीओ टैग की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि फेस-2 में जो काम शुरू ही नही होने हैं, उनकी ब्लॉक वाइज रिपोर्ट कल तक उपलब्ध करा दें। डीडीओ ने बताया कि दैनिक रिपोर्ट में फोकस एरिया के अन्तर्गत आजीविका संवर्द्धन तथा जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के कार्य किये जाने हैं,...
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखण्ड राज्य में समान नागरिक संहिता के ड्राफ्ट के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की दूसरी बैठक नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में हुई। न्यायाधीश (सेवानिवृत) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय कानूनों, उत्तराखण्ड राज्य अधिसूचना, विधि आयोग की रिपोर्ट इत्यादि पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक में समिति के सदस्य न्यायाधीश (सेवानिवृत) प्रमोद कोहली, शत्रुघ्न सिंह, आई०ए०एस० (सेवानिवृत), सुरेखा डंगवाल, कुलपति दून विश्वविद्यालय, मनु गौर, सामाजिक कार्यकर्ता और सदस्य सचिव अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा उपस्थित थे।
देहरादून, ब्यूरो। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशि कांत गिरि ने अवगत कराया है कि 21 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन सभागार में जिला योजना/राज्य योजना/केन्द्र पोषित योजना/बाह्य सहायतित योजना/बीस सूत्रीय कार्यक्रम तथा टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है उन्होेंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को अद्यावधिक प्रगति रिपोर्ट सहित बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया।
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.एस.बी.टी देहरादून के निकट एक होटल में मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने 84 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन सभी मेधावियों को पारितोषिक 25-25 हजार रूपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो मेधावी छात्र सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है, इसका उद्देश्य बच्चों को आगे अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ये मेधावी जिन-जिन क्षेत्रों में जायेंगे,उन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्य किसी भी क्षेत्र में करें, एक लीडर की भूमिका में करें। अपने जीवन में जो भी क्षेत्र चुनें, उसमें पूरे समर्पण भाव से कार्य करें। किसी भी कार्य को करने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। संकल्प में बहुत बड़ी शक्ति होती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो मेधावी आज सम्मानित हुए हैं, सभी ने अपने अथक परिश्रम से बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर बनकर अपने माता-पिता और गुरूओं को सम्मान भी बढ़ाया है। आगे चलकर यही बच्चे अपने कार्यों के बल पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा, संजय अभिज्ञान एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हल्द्वानी, ब्यूरो। टाटा स्टील के पोर्टफोलियो में शामिल हुए नए दिग्गज ब्रांड- टाटा प्रवेश ने आज यहां के आर गिलास एंड प्लाईवुड, शीश महल, नजदीक सेंट थेरेसा स्कूल, बरेली नैनीताल रोड, हल्द्वानी ने अपनी नयी डीलरशिप लॉन्च की, जहां स्टील के दरवाजों से लेकर खिड़कियों तक की शानदार और मजबूत रेंज मिलेगी। इस मोके पर मुख्य अतिथी जोगेंद्र सिंह रौतेला, मेयर, हल्द्वानी रहे। रजत गर्ग, डीलरशिप मालिक, टाटा प्रवेश, ने कहा, श्टाटा प्रवेश के प्रत्येक उत्पाद में स्टील की ताकत और लकड़ी की सुंदरता है। इसके अत्याधुनिक उत्पाद टिकाऊ होते हैं और घर में पक्की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। स्टील की ताकत और लकड़ी की सुंदरता के मेल वाले, टाटा प्रवेश दरवाजे और खिड़कियां कीमत, गुणवत्ता,...
देहरादून, ब्यूरो। सैनिक कल्याण मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी ने गुनियाल गांव अवस्थित सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य प्रगति बढाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने उप जिलाधिकारी मसूरी को निर्देश दिए कि यदि कार्यस्थल पर कोई भूमि सम्बन्धी कोई समस्या आ रही है तो उसे 2-दिन के भीतर निस्तारित करते हुए कार्य प्रगति बढाने को कहा। साथ ही नोेडल अधिकारी अपर सचिव सैनिक कल्याण चन्द्र सिंह धर्मसत्तू एवं उप निदेशक सैनिक कल्याण को प्रतिदिन कार्यस्थल पर आकर निरीक्षण करते हुए कार्यों का अवलोकन एवं कार्य प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सचिव सैनिक सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव चन्द्र सिंह धर्मसत्तू, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप निदेशक सैनिक कल्याण एम.एय झोदा, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़ सहित कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून, ब्यूरो। दून की एक महिला ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार पर नस्लभेदी टिप्पणी कर दी। सोशल...