देहरादून, ब्यूरो। देव भूमि इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एनसीएचएमसीटी अप्रूव्ड कॉलेज के बच्चों ने आईएचएम देहरादून में कॉकटेल तथा मॉकटेल कंपटीशन में भाग लिया जिसमें देवभूमि कॉलेज के बच्चों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कॉलेज के चांसलर संजय बंसल ने बच्चों को इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया तथा भविष्य में ऐसे कंपटीशन में भाग लेकर अपने डिपार्टमेंट का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
देहरादून, ब्यूरो। देश में सबसे तेजी से बढ़ती कार निर्माताओं में से एक किआ इंडिया ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है किआ ने केवल 3 वर्षों में 5,00,000 घरेलू बिक्री का मील का पत्थर हासिल कर लिया है इसकी साथ किआ भारत में सबसे तेजी से बढ़ती कार निर्माता कंपनी बन गई है निर्यात को मिलाकर किआ इंडिया की अनंतपुर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से कुल डिस्पैच बढ़कर 6,34,224 यूनिट पहुंच गया है कारेन्स के दमदार प्रदर्शन के दम पर कंपनी ने अपनी आखिरी 1 लाख कारों की बिक्री महज 4.5 महीनों में हासिल की है भारतीय बाजार में अपने मजबूत प्रदर्शन के साथ कंपनी अब किआ कॉर्पाेरेशन की वैश्विक बिक्री में 6 प्रतिशत से अधिक का योगदान कर रही है। इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए किआ इंडिया के चीफ सेल्स ऑफिसर म्युंग-सिक सोहन ने कहा भारत में 3 वर्षों की छोटी सी अवधि में, हमने न केवल खुद को अग्रणी और प्रेरक ब्रांड के रूप में स्थापित किया है बल्कि नई तकनीकों को अपनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है मैं किआ इंडिया की सफलता का श्रेय उन सभी को देना चाहता हूं जो इस ईकोसिस्टम का हिस्सा हैं और बन रहे हैं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं अपने उन ग्राहकों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने ग्लोबल सप्लाई चेन जैसी समस्याओं के चलते पैदा हुई प्रतिकूल परिस्थितियों में भी ब्रांड पर अपना विश्वास बनाए रखा है मैं आज गर्व से कहता हूं कि हमने भारतीय उपभोक्ताओं के दिलों में जगह बना ली है और यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा भारत किआ के लिए एक प्राथमिकता वाला बाजार है और इसलिए देश में हमारे 5 में से 3 प्रोडक्ट न केवल स्थानीय रूप से निर्मित होते हैं बल्कि विभिन्न वैश्विक बाजारों में भी निर्यात किए जाते हैं हाल ही में हमने ईवी6 के लॉन्च और 150किलोवाट के सबसे तेज यात्री वाहन चार्जर को स्थापित करने के साथ भारत में सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्रोवाइडरश् ब्रांड बनने के अपने दृष्टिकोण को साकार किया है। हमारी फोकस एप्रोच के कारण, अब हम किआ की वैश्विक बिक्री में 6प्रतिशत से अधिक का योगदान कर रहे हैं। भारत एक विशाल क्षमता वाला देश है, और हमारा लक्ष्य है कि हम अपने विश्व स्तरीय उत्पादों और तकनीकों को पेश कर भारत में मैन्युफैक्चरिंग के विकास में योगदान देना आगे भी जारी रखें।
देहरादून, ब्यूरो। अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के अध्यक्ष रोशन धस्माना व महासचिव गजेंद्र भंडारी ने हेलंग गोपेश्वर में महिलाओं से पुलिस व सीआईएसफ द्वारा चारा-पत्ती छीनने के मामले में उपजे विवाद पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले से जुड़े संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि आज पूरा प्रदेश महिलाओं के साथ घटित उक्त घटना से स्तब्ध है, सभा उक्त प्रकरण में शामिल सभी पुलिस और सीआईएसएफ उन महिलाओं से अपने अभद्र व्यवहार के लिए माफी मांगे।
देहरादून, ब्यूरो। देश में खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ने और ळैज् दरों में परिवर्तन को देखते हुए आप पार्टी ने देहरादून के आरघर चैक पर बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान आप पार्टी गढ़वाल मीडिया प्रभारी रवींद्र आनंद ने कहा कि, जिस प्रकार से देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा खाद्य सामग्री के मूल्यों में वृद्धि की जा रही है , इससे जनता परेशान है। उन्होने आगे बताया कि सिलेंडरों के दाम के साथ परिवहन विभाग ने बसों के किराए में बढ़ोतरी की है जिसका असर सीधे पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर पड़ रहा है। उन्हांेने कहा कि बीजेपी सरकार देश में महंगाई बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ने का काम कर रही है। बीजेपी ने जनता को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया। जनता से किए वादे पूरे करने के बजाय बीजेपी जनता को महंगाई की मार से मारने का काम कर रही है। इसी कड़ी में आज पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया और आगे भी महंगाई वृद्धि के खिलाफ लगातार धरने प्रदर्शन करती रहेगी। इस मौके पर उमा सिसोदिया, राधा सिंह, डॉ आर पी रतूड़ी ,कमलेश रमन, सुधा पटवाल, मुकेश पांडे, विपिन खन्ना, नितिन जोशी,सीमा कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आराधना जौहरी ( से. नि. आई०ए०एस ) द्वारा उत्तराखण्ड के मंदिरों पर लिखी गई पुस्तक का विनोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन सीएम कैम्प कार्यालय देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक की लेखिका आराधना जौहरी को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक देश-विदेश में उत्तराखंड के दिव्य मंदिरों के एक प्रामाणिक परिचय के रूप में जानी जाएगी। इस पुस्तक से लोगों को बेहतरीन जानकारी मिलेगी। पुस्तक की सामग्री से जाहिर होता है कि लेखिका ने इसमें कितनी मेहनत की है। देवभूमि उत्तराखण्ड के पौराणिक मंदिरों पर आधारित पुस्तक हमें अपनी संस्कृति और माइथोलाॅजि के बारे मे अवगत कराती है। लेखिका आराधना जौहरी जी ने अपने सेवाकाल में बतौर नैनीताल डीएम बहुत से विशिष्ट कार्य किये। अब पुस्तक लेखन द्वारा योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक से उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को अनगिनत मंदिरों और उनसे जुङी लोक गाथाओं के बारे में पता चलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की सरकार विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु मानसखंड कॉरिडोर पर कार्य कर रही है। प्रयास है कि विभिन्न धार्मिक सर्किटों का विकास किया जा सके। चारधाम के अलावा भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा इसके तहत हम राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाले मुख्य मंदिरों को आपस में जोड़ेंगे एवं सर्किट के रूप में विकसित करके धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने जीवन में विशिष्ट कार्य कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए, जिससे हम समाज में अपनी अलग पहचान बना सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें देवभूमि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। इसके लिये सभी विभागों को रोडमैप तैयार करने को कहा गया है। सभी को मिलकर अपना योगदान करना है। पुस्तक की लेखिका आराधना जौहरी ने कहा की देवभूमि उत्तराखंड में उन्होंने शिक्षा प्रारंभ की। उनके पिताजी नैनीताल के डीएम रहे।फिर 30 साल बाद वे स्वयं यहाँ की डीएम रहीं। देवभूमि को सेवाएं देना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा नैनीताल में पोस्टिंग के दौरान देवभूमि की संस्कृति यहां के मंदिरों लोक देवताओं को करीब से जानने का मौका मिला। वे स्वयं मंदिरों तक गई और वहां की तमाम जानकारियां पुस्तक में देने की कोशिश की है। उनकी यात्रा उतनी ही सुन्दर रही जितनी सुंदर मंजिल थी। यहां का स्थापत्य, इतिहास, लोकगाथाएं, माइधोलाॅजी अद्भुत है। एक पुस्तक में इतनी बातों को समेटना आसान नहीं था। तीन सौ पृष्ठ की पुस्तक में तीन वर्ष तक शोध किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में चारधाम के अतिरिक्त भी धार्मिक पर्यटन की अपार संभावना है। यह पुस्तक इसमें सहायक होगी। इस दौरान पूर्व मुख्य सचिव इंदुकुमार पाण्डे, पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, पुस्तक के प्रकाशक प्रभात, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार,...
श्रीनगर गढ़वाल, ब्यूरो। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के सहयोग से कृष्णालोक ट्रस्ट द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पौधरोपण किया गया। इस दौरान पीपल, पारिजात, पिलखन, गुलमोहर, अशोक, मोलसारी, कदंब आदि के पौधे लगाए गए। पौधों को ट्री गार्ड की सुरक्षा दी गई है। पौधरोपण कार्यक्रम का उद्घाटन समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. किरण डंगवाल ने किया। मौके पर गढ़वाल विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र के पूर्व निदेशक प्रो. एआर डंगवाल, ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. जेपी भट्ट ने कहा कि जिन पौधों का रोपण किया जाता है उनकी देखभाल और सुरक्षा भी करनी चाहिए। डा. भट्ट ने बताया पीपल का एक वृक्ष असीम कुकरेती शिमला की पुण्य स्मृति में भी लगाया गया जो कृष्णालोक ट्रस्ट में हमेशा कल्याणकारी एवं परोपकारी कार्यों के लिए समर्पित भाव से कार्य करते थे। वृक्षों ट्री गार्ड और उनके लगाने की व्यवस्था का सहयोग डॉ. रामकिशोर, ऋषि खर्कवाल, शिवानी नैथानी,...
देहरादून, आजखर। दिगम्बर जैन मन्दिर मंे विराजमान गिरनार गौरव समाधिस्थ आचार्य 108 श्री निर्मलसागर जी मुनिराज के परम प्रभावक शिष्य पीठाधीश, कर्मयोगी क्षुल्लकरत्न 105 समर्पण सागर जी महाराज के वर्षायोग 2022 के मंगल कलश स्थापना का भव्य कार्यक्रम जैन भवन प्रिंस चौक पर सम्पन हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी को श्रीफल अर्पित कर गुरु आज्ञा के साथ पूज्य श्री का मंच पर आगमन के साथ मंगलाचरण अलका जैन एवं उनके साथियो के द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन कमशः पार्श्व पद्मावती तीर्थ धाम एवं माजरा जैन मन्दिर के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। क्षुल्लक जी को वर्षायोग के लिये समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने श्रीफल अर्पित कर वर्षायोग के लिये निवेदन किया एवं पूज्य श्री का पाद प्रक्षालन प्रभा जैन, सनत जैन, राजीव जैन, संदीप जैन, अमित जैन, आर के जैन ने वस्त्र भंेट सौरभ सागर समिति ने किया। वर्षायोग का मुख्य मंगल कलश स्थापना का सौभाग्य जैन समाज देहरादून के अध्यक्ष विनोद जैन राजपुर रोड एवं 4 दिशाओं के मंगल कलश क्रमशः डा. आर. के. जैन सी. एम.आई....
देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी कर राज्य सरकार की रोडवेज किराया वृद्धि पर कहा कि आम आदमी का गुजर, बसर भाजपा की सरकार ने मुश्किल कर दिया है जहां एक और पिछले दिनों रसोई गैस पर अभूतपूर्व वृद्धि हुई वहीं अब बसों के किराए भी बढ़ा दिए गए जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है। उन्होंने कहा कि बस का सफर अधिकांश निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवार के लोग करते हैं बसों का किराया एकाएक बढ़ने से आम आदमी की जेब पर डाका डालने का काम राज्य सरकार द्वारा किया गया है उन्होंने कहा ’सबका साथ सबका विकास’ का ढोंग करने वाली भाजपा की सरकार निम्न वर्ग एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने में लगी है जहां एक और महंगाई आसमान छू रही है वही अब बसों के किरायों में भी भारी उछाल है उन्होंने कहा कि भाजपा ने नारा दिया था ’बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार भाजपा सरकार’ लेकिन राज्य सरकार इसके विपरीत चल रही है और वोट इकट्ठा कर अब जनता को ठगने का काम कर रही है उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों के पास दूरदराज क्षेत्र के सफर के लिए अपने वाहन नहीं है वह सरकारी वाहन से ही सफर करते हैं लेकिन बसों के किराए में इस प्रकार की वृद्धि से आम आदमी दुविधा में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हजारों लाखों लोग ऐसे हैं जो किसी तरह अपना गुजर-बसर करते हैं परंतु रोडवेज के बड़े किराए ने उनके आगे आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है बहुत से लोग दूर-दराज क्षेत्रों में नौकरी-व्यवसाय के लिए प्रतिदिन जाया करते हैं लेकिन अचानक किराया वृद्धि से उनके व्यवसाय एवं नौकरी पर प्रत्यक्ष प्रभाव
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी श्री देवेंद्र यादव कल देहरादून के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस मौके पर दिन भर में पार्टी के चार प्रमुख संगठनों और अनुशागिक संगठनों के अलावा विधायक दल की बैठक और जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षो की बैठक में भी भाग लेगे।
हल्द्वानी, ब्यूरो। काठगोदाम स्तिथ राज्य अतिथि गृह के सभागार में देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी. की जिला व महानगर इकाई का गठन किया गया, जिसमें राजकुमार केसरवानी को जिलाध्यक्ष व उर्वादत्त भट्ट को जिला महामंत्री घोषित किया गया। इनके अतिरिक्त दिनेश पांडेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन तिवारी उपाध्यक्ष, अतुल गुप्ता कोषाध्यक्ष, हिमाशु वाष्णेय महासचिव, भीम सिंह मरे संगठन मंत्री, शशि कुमार सिंह रावत प्रवक्ता चुने गए। महानगर इकाई में देवेंद्र मेहरा को अध्यक्ष व अतुल अग्रवाल महानगर महामंत्री चुना गया। शेष कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष व महामंत्री परस्पर विचार विमर्श कर करेंगे। सम्पूर्ण कार्यकारिणी का अप्रूवल प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव से लेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल, प्रदेश महासचिव डा. वी डी शर्मा, सूर्यप्रकास भट्ट मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित थे। प्रदेश महासचिव डा. वी डी शर्मा ने यूनियन के विस्तार व गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नैनीताल जनपद व महानगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता दिनेश पांडेय ने की तथा संचालन राजकुमार केसरवानी ने किया।...