देहरादून, ब्यूरो। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड प्रदेश के नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट को शुभकामनाएं देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। श्री महाराज ने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
देहरादून, ब्यूरो। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आज क्लब के डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल सभागार में ‘तीज महोत्सव’ का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब की महिला पत्रकारों और क्लब सदस्यों के परिवारों की महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद महिलाओं ने उल्लास के साथ भागीदारी की। इस मौके पर आयोजित वंदना अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गईं, जबकि द्वितीय स्थान प्रीति घिल्डियाल और तृतीय स्थान लक्ष्मी बिष्ट ने प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रवक्ता एवं समाजसेवी लक्ष्मी अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस कार्य में उनका साथ कार्यक्रम के निर्णायक मंडल की सदस्य फियोथेरिपिस्ट डॉ. जसलीन कालरा शर्मा, वेदांता आईएएस एकेडमी की संचालक अर्चना यादव कपूर और न्यूमेरोलॉजिस्ट निबेदिता गांगुली ने दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि तीज महिलाओं में उत्साह का संचार करती है। जिस तरह माता पार्वती ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से भगवान शिव को पा लिया था, उसी तरह आज के दौर में महिलाएं अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से लक्ष्य की प्राप्त कर रही हैं। तीज महोत्सव के दौरान भारती आनंद, अद्म्या गोसाईं, रुद्राक्ष अग्रवाल, नूतन वरूण, प्रीति घिल्डियाल, रचना रावत, वंदना अग्रवाल, माधुरी आदि ने नृत्य-गीत आदि की प्रस्तुति दी। लोक कलाकार रीता जोरावर ने भी प्रस्तुति दी। प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल,...
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हरियाली तीज का कार्यक्रम बडे धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महिला कंाग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला प्रदेश की मातृशक्ति को हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि महिलायें आज हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकल चुकी हैं। देश का नेतृत्व कर चुकी महिलाओं का जिक्र करते हुए ज्योति रौतेला ने कहा कि महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता पुरूषों से अधिक होती है। अनादिकाल से महिलायें समाज की पथ प्रदर्शक रही हैं उन्हांेंने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारतीय नारियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है, भारतीय नारियों ने हमेषा हर क्षेत्र में चाहे विज्ञान और तकनीक का क्षेत्र हो चाहे राजनीति का, हर क्षेत्र में कुषल नेतृत्व किया है। महिलाओं ने अन्तरिक्ष में पहुंचने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है। आज महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। राजनैतिक क्षेत्र मे ंभी महिलाये आज पूरे विश्व में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रही हैं। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में मातृ शक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जिसे उत्तराखण्ड के इतिहास में सदैव याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तीज गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र की तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें महिलाओं को पुरूष्कार भी वितरित किये गये। कार्यक्रम में नजमा खान, आशा मनोरम डोबरियाल, पायल बहल, कोमल बोहरा,अमृता कौशल शिवानी थपलियाल,उर्मिला थापा मीना रावत संगीता गुप्ता चंद्रकला नेगी लक्ष्मी अग्रवाल, रीता रानी, शांति रावत परिणीता बडोनी, सहित अन्य वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्रियां मौजूद रहीं।
पौड़ी, ब्यूरो। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार का आतंक बना हुआ है। पौड़ी जिले के चाकीसैंण तहसील स्थित बड़ेथ गांव में गुलदार ने एक पांच वर्षीय बच्चे को निवाला बना लिया। घटना गुरुवार देर रात की है। जिसकी जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पांच वर्षीय आर्यन रावत पुत्र लाल सिंह रावत के गायब होने की सूचना मिली। मौके पर जाकर पता लगा कि उसे गुलदार ने निवाला बना लिया है। पुलिस, राजस्व पुलिस, वन विभाग की टीम व ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे का शव सुबह जंगल में बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है। देवघार रेंज से सटे ग्राम पंचायत कूणा के खेड़ा डौरा और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार के सक्रिय होने से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों के अनुसार बीते बुधवार की रात को गुलदार ने घर से कुछ दूरी पर खूटे में बंधे मूर्ति सिंह के बैल को अपना शिकार बना लिया। आए दिन गुलदार आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। दो दिन पूर्व भी गुलदार ने एक बकरी को निवाला बनाया गया। बीते मंगलवार को गुलदार डणडे पानी के निकट दिखाई दिया था। जिससे पशु पालक चिंतित हैं। एक सप्ताह पूर्व भी कूणा गांव के मुंडाली धार में घर के निकट गुलदार दिखाई दिया था। लोगों का कहना है कि गुलदार चार से पांच फीट लंबा है। गुलदार अब तक करीब आधा दर्जन पशुओं को मार चुका है। ग्राम पंचायत कूणा की प्रधान रीता जगलान का कहना है कि उनकी पंचायत में लगातार गुलदार का मूवमेंट बना हुआ। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने विभाग ने गश्त बढ़ाने और पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
देहरादून, ब्यूरो। अल्मोड़ा मे मासूम बच्चों के सर पर लीसा ठेकेदार द्वारा लीसा उड़ेलने पर यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने बाल विकास सचिव से कार्यवाही की मांग की है। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने सचिव हरिश्चंद सेमवाल को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि अल्मोड़ा जनपद में एक अमानवीय कृत्य सामने आया है। यहां मासूम बच्चों के सिर में लीसा उड़ेला गया। यह लीसा ठेकेदार के नेपाली कर्मचारियों का कारनामा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अल्मोड़ा जिले की स्याल्दे तहसील की ग्राम पंचायत टिटरी ग्राम गुरना के बच्चों का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वन विभाग जौरासी ग्राम पंचायत सानेभीरा ग्राम चोना के जंगल मे लीसा ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा यह कृत्य किया गया। घर से बुलाकर बच्चों के सिर में लीसा डाला गया। बच्चों का दोष है कि उन्होंने चंद गमले गिरा दिए थे। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने उत्तराखंड सरकार से निवेदन किया है कि इसका संज्ञान लेकर कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड राज्य उपभोक्ता आयोग ने पूर्व बीमारी से बीमा क्लेम की बीमारी का सम्बन्ध न होने पर बीमा क्लेम निरस्त करने को सही नहीं माना तथा बीमा कम्पनी की अपील निरस्त कर दी। जिला उपभोक्ता फोरम/आयोग उधमसिंह नगर ने पूर्व बीामारी की संभावना के आधार पर बीमा क्लेम निरस्त करने को सेवा में कमी मानते हुये बीमा कम्पनी को उपभोक्ता को 2 लाख 19 हजार 619 रूपये के भुगतान का आदेश दिया है। इसमें 5 हजार वाद व्यय तथा 10 हजार मानसिक व आर्थिक क्षतिपूर्ति भी शामिल है। इसके अतिरिक्त बीमा कम्पनी को 7 प्रतिशत वार्षिक की दर से वाद दायर करने से भुगतान की तिथि तक का ब्याज भी भुगतान करने को आदेशित किया गया था राज्य आयोग ने इस निर्णय व आदेश को बिल्कुल सही मानते हुये उसकी पुष्टि कर दी। काशीपुर के विनोद कुमार भल्ला की ओर से अधिवक्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने जिला उपभोक्ता फोरम उधमसिंह नगर में परिवाद दायर करके कहा गया था कि परिवादी ने न्यू इंडिया एश्योरेंस कम्पनी लि0 के काशीपुर कार्यालय से एक मेडी क्लेम पालिसी रू. 11287 का प्रीमियम भुगतान करके करायी। इसके अन्तर्गत परिवादी की बीमित राशि ढाई लाख तथा उसकी पत्नि व पुत्र की डेढ़-डेढ़ लाख रूपये थी। परिवादी को बीमा अवधि में ह्रदय रोग होने पर उसने काशीपुर व बरेली के अस्पतालों में इलाज कराया जिस पर 2,19,619 का खर्च हुआ जिसके भुगतान के लिये बीमा कम्पनी को क्लेम प्रस्तुत किया। समय सीमा के बाद मण्डलीय प्रबंधक ने अपने पत्र दिनांक 12-10-2012 से पालिसी की क्लॉज 4.1 के अन्तर्गत पालिसी के प्रारम्भ में पूर्व बीमारी तथा क्लॉज 4.3 के अन्तर्गत हाई ब्लड प्रेशर व डायबिटीज के इलाज का क्लेम नहीं दिया जा सकता सूचित किया। जबकि परिवादी को न ही कोई पूर्व बीमारी थी और न ही हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी का कोई क्लेम किया गया है। परिवादी ने अपने अधिवक्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट के माध्यम से नोटिस भिजवाया जिस पर भी कोई कार्यवाही न करने पर परिवाद दायर किया गया। बीमा कम्पनी की ओर से कहा गया है कि परिवादी की बीमारी का जब इतिहास जाना गया तब ज्ञात हुआ कि परिवादी को पूर्व से डायबिटीज तथा ह्रदय रोग था। हाई ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज की बीमारी का इलाज खर्च पालिसी की शर्तों के आधार पर नहीं मिल सकता है। इसलिये बीमा क्लेम को सही खारिज किया गया है।...
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सरलीकरण, निस्तारीकरण व समाधान के मंत्र पर काम किया जाए। जनता से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक से अधिक सरल किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामित्व अभिलेख के शत प्रतिशत वितरण के लिए कैम्प लगाए जाएं। तहसीलदारो को भी स्थाई निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने का अधिकार दिया जाए। राजस्व परिषद, कलेक्ट्रेट व कमिश्नर कार्यालय ई-ऑफिस से जोङे जाएं। जिलाधिकारी महीने में चार बार दूरस्थ क्षेत्रों में बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन कर स्थानीय लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। तहसील दिवसो का नियमित रूप से आयोजन सुनिश्चित किया जाए। स्वैच्छिक चकबंदी के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। दाखिल खारिज के मामलो का समयबद्ध निस्तारण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अभिलेखागारों का आधुनिकीकरण, राजस्व पुलिस व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण व आधुनिकीकरण किये जाने की आवश्यकता है। राजस्व वादों के प्रभावी अनुश्रवण एवं निष्पादन को सुनिश्चित किया जाए। बैठक में बताया गया कि अपणी सरकार पोर्टल के अंतर्गत राजस्व विभाग की 09 सेवाएं संचालित हैं जिनमें से 07 सेवायें उमंग एवं ए०पी०आई० सेतु एप से इंटिग्रेटेड हैं। सेवा का अधिकार अधिनियम में अधिसूचित 15 अतिरिक्त राजस्व विभाग से सम्बन्धित सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। डी0आई0एल0एम0आर0पी0 में भारत सरकार स्तर से प्राप्त स्वीकृति से इतर सम्पूर्ण प्रदेश की भूमि का आधुनिक विधि से सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा हैै। नवीन राजस्व संहिता प्रख्यापित की गई है। राजस्व विभाग की भविष्य की कार्ययोजना के बारे मे जानकारी देते हुए बताया गया कि राजस्व विभागान्तर्गत विविध देयों के वसूली देयकों का 100 प्रतिशत कम्प्यूटराईजेशन करने उपरांत संग्रह अमीन से शत प्रतिशत वसूली लक्ष्य निर्धारित किया गया है । भूमि अधिग्रहण संबंधी समस्त कार्यवाहियों को पोर्टल पर विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। स्वामित्व योजना का सर्वेक्षण 15 अगस्त 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। पंचायती राज विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित 100 प्रतिशत केन्द्र पोषित योजना स्वामित्व में ग्रामीण क्षेत्रों के आबादी वाले क्षेत्रों जिनका कि पूर्व में सर्वेक्षण/मापन नहीं हुआ है,...
देहरादून, ब्यूरो। सबसे तेजी से बढ़ते छोटे वित्त बैंकों में से एक फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तर भारत में अपने बैंकिंग फुटप्रिंट्स को मजबूत करते हुएदेवभूमि उत्तराखंड में देहरादून में अपनी पहली शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर-रिटेल बैंकिंग आशीष मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य कृषि आधारित एमएसएमई और पर्यटन क्षेत्र में ग्राहकों की बढ़ती मांगों को हमारी आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से पूरा करना है। इस तरह राज्य को अगले पांच साल में जीडीपी दोगुना करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। बैंक के ग्राहक सावधि जमाओं पर प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों के अलावा सोने पर ऋण, ओवरड्राफ्ट, बचत खाता और स्वीप इन-स्वीप आउट सुविधा के साथ चालू खाते सहित विभन्न प्रोडक्ट्स की एक व्यापक रेंज का फायदा उठा सकते हैं। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) द्वारा समर्थित लेनदेन बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली एक अन्य उपयोगी सेवा है। बैंक की योजना दुकान मालिकों से लेकर छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों के लिए कृषि-केंद्रित ग्राहकों की एक विस्तृत श्रृंखला की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने की है। 31 मार्च 2022 तक, बैंक 19 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 32 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है और इसके पास 11,000 से अधिक लोगों का कार्यबल है।
रुड़की, ब्यूरो। डाक कांवड़ की भागम-भाग के दौरान आगे निकलने की होड़ में हरियाणा और यूपी के कांवड़ियों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद दोनों गुटों में लाठी-डंडे और हॉकी से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक कांवड़िए की मौत हो गई. मृतक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. घटना दिल्ली-हरिद्वार बायपास मार्ग की है। कांवड़ मेले के अंतिम चरण में कांवड़िए डाक कांवड़ के रूप में गंगाजल लेकर रवाना होते हैं। समय पर निर्धारित स्थल पर पहुंचने के लिए कांवड़ियों में भागम-भाग की स्थिति रहती है। हरिद्वार में पिछले 4 दिनों से डाक कांवड़ियों की दौड़ लगी हुई है। इसी कड़ी में ये घटनाक्रम हुआ। पुलिस के अनुसार हरिद्वार से गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर और हरियाणा के डाक कांवड़ यात्री अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। दोनों ही गुटों में आगे निकलने की होड़ लगी हुई थी। इसी बीच दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर नगला इमरती के पास उत्तर प्रदेश के यात्रियों की डाक कांवड़ आगे निकल गई। इसी बात को लेकर हरियाणा के कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। कहासुनी के बाद गाली गलौज और फिर दोनों तरफ से लाठी-डंडे व हॉकी चल पड़े। मारपीट में कई कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर कार्तिक (पुत्र योगेंद्र निवासी ग्राम सिसौली जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि हरियाणा के कांवड़ियों ने कार्तिक को घेरकर उसकी पिटाई की। सिर पर चोट लगने और ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी मौत हुई। झगड़े में कांवड़िए की मौत की सूचना पर हरकत में आई। पुलिस अभी आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।ं इस.मामले में एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।