देहरादून, ब्यूरो । मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी के अधिकारियों द्वारा एजेंसी द्वारा वर्तमान में संचालित प्रोजेक्ट पर एक प्रस्तुतीकरण दिया गया। एजेंसी के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि यूयूएसडीए द्वारा जनपद देहरादून में जलापूर्ति तथा सीवरेज सिस्टम से संबंधित पांच परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। यह परियोजनाएं जनपद देहरादून के यमुना कॉलोनी, टीएचडीसी, केदारपुरम, बंजारावाला, हरिद्वार बायपास क्षेत्रों में विकसित की जा रही है।
Related Stories
January 23, 2023