देहरादून,ब्यूरो । वन अनुसंधान संस्थान के वन प्रबंधन एवं संवर्धन प्रभाग द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों...
विकासनगर, ब्यूरो । जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा...
देहरादून, ब्यूरो। चाय बागान की जमीन को लेकर अब एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले...
देहरादून, ब्यूरो। अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को आयुक्त कर, राज्य कर, मुख्यालय...
देहरादून, ब्यूरो। मुख्य महाप्रबंधक भास्कर पंत ने नाबार्ड, उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय का कार्यभार ग्रहण किया। बैंकिंग की...
हरिद्वार, ब्यूरो। विभिन्न प्रांतों से धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच कर तीर्थयात्री 7 अगस्त को 112वां श्री मुलतान जोत महोत्सव धूमधाम से मनाएंगे। महोत्सव के दिन गंगा संग दूध की होली खेली जाएंगी। रात के समय शोभायात्रा निकली जाएगी और आतिशबाजी कर दिवाली मनाई जाएगी। यात्री जोत महोत्सव के लिए पाकिस्तान के मुलतान से जोत लेकर हरिद्वार पहुंचते हैं। रविवार को प्रेस क्लब सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय मुलतान युवा संगठन के अध्यक्ष महेंद्र नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को मुलतान जोत महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। प्रकाश व्यवस्था, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा शोभा यात्रा में की जाएगी। इस वर्ष बिजली की नई तकनीक अपनाते हुए जोत बनाई गई है। विशेष जोत गंगा को अर्पित की जाएगी और पिचकारियों में दूध भरकर गंगा संग होली खेली जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान नरेंद्र चावला, विसम्बर नागपाल, जेआर अरोड़ा, सुमित नागपाल, सुरेंद्र आहूजा, एमएस ढींगरा, रमेश बजाज, सतपाल अरोड़ा, दीपक गांधी आदि उपस्थित रहे।
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दून मेडिकल अस्पताल जाकर अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘‘गांववासी‘‘ की कुशल क्षेम जानी। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की तथा मुख्यमंत्री ने श्री गांववासी के उपचार के सम्बन्ध में चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दायित्वधारी सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थित आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने श्रीमती बलूनी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रीमती बलूनी के परिवारजनों से भी भेंट की।
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को आशीर्वाद वाटिका, डोईवाला देहरादून में स्व० हरज्ञान चंद अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पिता एवं विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी की 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी की प्रतिमा का अनावरण किया एवं विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगांे को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोईवाला विधानसभा के केशवपुरी में संस्कार केंद्र की चारदीवारी का निर्माण कार्य किए जाने एवं क्रीडा क्षेत्र में क्रीड़ा मैदान बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी ने संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने इस क्षेत्र के अंतिम छोर पर खड़े लोगों को हमेशा आगे लाने का कार्य किया। स्वर्गीय मांगेराम अग्रवाल के पुत्र प्रेम चंद्र अग्रवाल के अंदर भी वही ललक दिखाई पड़ती है। उन्होंने कहा स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल जी के सपनों के अनुरूप सरकार लगातार जन सेवा का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हंस फाउंडेशन ने हमेशा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जन सेवा का कार्य किया है। कोरोना काल में हंस फाउंडेशन द्वारा गरीबों की मदद की गई एवं मरीजों तक ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाइयां पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना पर पूरी तरीके से नियंत्रण किया। भारत ने 02 स्वदेशी कोविड वैक्सीन तैयार की। भारत में कोविड की 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बूस्टर डोज का अभियान भी तेजी से चल रहा है। गरीब कल्याण अन्न योजना से करोड़ों लोगों को मुफ्त में राशन पहुंचाया गया। उन्होंने कहा प्रत्येक ग्राम सभा आदर्श ग्राम सभा बने इसके लिए सरकार ने कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड पूरे हिमालय क्षेत्र को विकास की राह दिखा सकता है। इकोनोमी और इकोलॉजी में संतुलन रखते हुए सतत विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पूरे समर्पित भाव से काम करना है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल ने हमेशा गरीबों के हितों एवं समाज के उत्थान हेतु कार्य किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में शिशु, विद्या मंदिर खोलने का बेड़ा उठाया। संघ के कार्यों में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा स्वर्गीय मांगे राम अग्रवाल की पुण्यतिथि पर सालों से लगातार वृक्षारोपण के कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में संस्थापक हंस फाउंडेशन मंगला माता जी, श्री भोले जी महाराज, प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ युद्धवीर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक बृजभूषण गैरोला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
हरिद्वार, ब्यूरो। आज कोई भी व्यक्ति दुर्गम में जाकर काम नहीं करना चाहता। ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए। मातृभूमि से हमारा प्रेम होना चाहिए, क्योंकि बड़े संघर्षों के बाद हमने ये राज्य प्राप्त किया है और इस को आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व है। उक्त बात विकास भवन, रोशनाबाद में शनिवार को ग्राम्य विकास लेखा संघ के वर्तमान अध्यक्ष के.सी. शर्मा पांथरी के विदाई समारोह एवं संघ के षष्ठम द्विवार्षिक अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम,धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि संगठन के अधिवेशन के दिन ही इसके संस्थापक और वर्तमान अध्यक्ष के.सी. शर्मा भी सेवा निवृत्त हो रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने ग्राम्य विकास में लेखा संवर्ग के कार्मिकों के हितों से जुड़े कई कार्य किए हैं। श्री महाराज ने कहा कि ग्राम्य विकास लेखा संघ एक ऐसा संगठन है जिसने अपने 19 वर्षों के सफर में कभी भी कोई हड़ताल या आंदोलन की चेतावनी सरकार को नहीं दी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ग्राम्य विकास लेखा संघ का गठन ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत लेखा कार्यों की महत्ता एवं कार्यरत कार्मिकों को बेहतर सेवा का लाभ प्रदान करने के लिए किया गया है। इन्हीं बातों को मद्देनजर रखते हुए संगठन को वर्ष 2005 में शासन द्वारा मान्यता प्रदान की गयी। वर्तमान में संगठन सहायक लेखाकारों तथा लेखाकारों के संशोधित ढांचे बनाये जाने के साथ कोषागार के समान वेतन प्राप्ति हेतु प्रयासरत है। श्री महाराज ने कि ग्राम्य विकास लेखा संघ के षष्ठम द्विवार्षिक अधिवेशन में नव निर्वाचित होने वाली कार्यकारिणी को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम जहां भी कार्यरत रहें, मातृभूमि से प्रेम करें और इसकी सेवा में हमेशा तत्पर रहें क्योंकि बड़े संघर्षों के बाद हमने यह राज्य प्राप्त किए है। इसे आगे बढ़ाने का दायित्व भी हम सबका ही है। इस अवसर पर वर्तमान अध्यक्ष के.सी. शर्मा पांथरी, अरुण राय,...
पौड़ी, ब्यूरो। क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल की क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक जनरल विपिन रावत सभागार में प्रमुख महेन्द्र राणा की अध्यक्षता में शुरू हुई। इससे पूर्व प्रमुख महेन्द्र राणा, जिलाधिकारी पौडी डा0 जोगदांडे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे द्वारा विकासखण्ड परिसर में हरेला कार्यक्रम के अन्तर्गत फल-पौध रोपण कार्य किया गया। बैठक में विभागवार समीक्षा की गयी। प्रमुख महेन्द्र राणा ने जिलाधिकारी पौडी डा0 जोगदांडे एवं मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे को द्वारीखाल क्षेत्र पंचायत में प्रथम बार प्रतिभाग करने पर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रमुख महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन में सभी जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों का बैठक में उपस्थित होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मैं जनता के प्रति जबावदेह हूँ। जो भी जन समस्याएं यहां पर रखी हैं, उनका निदान एक सप्ताह में करें। निर्धन परिवारों के हित में जो भी योजनाएं हैं उनको प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करेें। बैठक में सेवायोजन विभाग ने सेवा योजन पंजीकरण, कैरियर काउंसलिंग के सम्बन्ध में जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग ने ग्राम प्रधान डोबरी गजेन्द्र सिंह द्वारा पति-पत्नी दोनों को वृद्वावस्था पेंशन की जानकारी चाही गयी वह दी गई। सहा0 समाज कल्याण अधिकारी हरपाल रावत द्वारा जानकारी दी गयी कि जिनके पौत्र 20 वर्ष से अधिक हैं वे पात्र नहीं है। प्रधान ग्राम पंचायत बल्ली द्वारा सुलोचना देवी को विधवा पेंशन न मिलने की जानकारी दी गयी। उद्यान विभाग ने प्रधान गूम ढांगू की शिकायत आलू पर झुलसा रोग पर जानकारी दी। सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा कीटनाशक स्प्रे की जानकारी दी गयी। उद्यान विभाग द्वारा उत्पादों के रख रखाव हेतु कोल्ड रूम की जानकारी भी दी गयी। कोल्ड रूम पर 7.50 लाख रू0 की सब्सिडी की जानकारी अधिकारी द्वारा दी गयी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा सन्तोषजनक उत्तर न देने के फलस्वरूप जिलाधिकारी एवं प्रमुख की द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। राष्ट्रीय राजमार्ग की चर्चा में अधिकारियों द्वारा जन प्रतिनिधियों को सही जानकारी न देने पर जिलाधिकारी एवं प्रमुख द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी तथा कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए गये। गूमखाल से घटटूघाट तक सडक की स्थिति बदहाल है इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए। जिलाधिकारी पौडी डा0 जोगदांडे में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र पंचायत की बैठकों में जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गये सवालों के प्रत्युत्तर एक सप्ताह में प्रमुख एवं खण्ड विकास अधिकारी को लिखित रूप में अवगत करायें। इस अवसर पर प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला पंचायत सदस्य कूलभूषण, कनिष्ठ प्रमुख रविन्द्र रावत,...