तिरंगा यात्रा के महाकुंभ में सीएम धामी संग डुबकी लगाएगा दून डिफेंस एकेडमी -दून डिफेंस एकेडमी से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे सीएम धामी -डीडीए के छात्रों समेत स्थानीय लोग भी करेंगे यात्रा में प्रतिभाग
देहरादून, ब्यूरो। राष्ट्रव्यापी अभियान श्आजादी का अमृत महोत्सवश् की शृंखला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए दून डिफेंस एकेडमी द्वारा आज तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे और यात्रा में शामिल भी होंगे। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा रोड पर स्थित दून डिफेंस एकेडमी द्वारा श्आजादी का अमृत महोत्सवश् की शृंखला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए आज 09 अगस्त को 10रू30 सुबह तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगी। डीडीए के निदेशक संदीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा एकेडमी के मुख्यालय से शुरू होकर आईटी पार्क पर समाप्त होगी तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि यात्रा में स्थानीय विधायक उमेश शर्मा (काउ) स्थानीय पार्षद अभिषेक पंत, डीडीए के छात्र, फेकल्टी, स्टाफ के अलावा स्थानीय नागरिकों के साथ कई अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।