टिहरी, ब्यूरो। प्रतापनगर के ग्राम पंचायत कुड़ी गांव की घास लेने जा रही दो महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। साथी अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग निकाला। ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में उपचार हेतु भर्ती करवाया है। ग्रामीण सोबन सिंह रावत ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब दस बजे गांव की कुछ महिलाएं पशुओं के लिए चारापति के लिए जंगल जा रही थी, इसी दौरान कैडीगाड़ नामे तोक के पास झड़ियों में छुपे गुलदार ने जमुना देवी पत्नी विजेंद्र सिंह रावत और रेखा देवी पत्नी रमेश लाल निवासी कुड़ी गांव प्रतापनगर पर हमला कर दिया। साथी महिलाओं के शोरगुल मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी वहां पहुंच गये, महिलाओं और ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को लंबगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती करवाया है। सीएचसी में तैनात डाक्टर आशुतोष ने बताया कि गुलदार ने महिलाओं पर नाखुनों से हमला किया है, दोनों महिलाओं का उपचार किया जा रहा है, और दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।
देहरादून, ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रभारी चैहान को शुभकामनायें देते हुए अपेक्षा की कि वह सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को आम जन तक पहुंचाकर आम जनता और सरकार के मध्य सेतु का कार्य करेंगे। चैहान ने कहा कि पार्टी संगठन ने दोबारा प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व देकर, उन पर जो भरोसा जताया है वह उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
अल्मोड़ा, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील जैंती के धामदेव में सालम क्रांति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अग्रेजांे से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर बलिदान दिया था। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में यह दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नर सिंह और टीका सिंह के जीवन से आज युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान स्वयं का भी सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के वीर सपूतों को याद करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया है , जिसके तहत आजादी के ऐसे अनगिनत अमर शहीदों को याद किया गया। उन्होंने हर घर झंडा अभियान में भागीदारी के लिए जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में अपना परचम लहरा रहा है। कहा कि भारत की परिस्थितियां पहले की अपेक्षा काफी बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि देश की सेना अब दुश्मनों की गोली का जवाब गोलों से देती है, इसके लिए सेना को निर्णय लेने की छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि मानस कोरिडोर के तहत कुमाऊं के सभी प्रमुख मंदिरों का कायाकल्प किया जाएगा, उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कहा कि समान नागरिक संहिता की दिशा में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। इसके लिए गठित समिति की कई अहम बैठकें भी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम का विकास भी मास्टर प्लान के तहत प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा की पिछली बार उनके द्वारा सालम के लिए की गई पचास लाख की घोषणा का टेंडर भी हो गया है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने आगामी पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को दुगना करने की बात कही, इसके लिए सरकार लगातार इस दिशा में प्रयासरत है। सालम क्रांति पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की भी बात कही, जिससे आने वाली पीढ़ी सालम का इतिहास जान सके। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में तीस लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आना एक रिकॉर्ड है।
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि उत्तराखंड में जिस तरह से अग्नि वीर परीक्षा में घोटाले किये जा रहे हैं, उससे पूरे राज्य के सैनिक परिवारों में और भर्तियों में शामिल वाले होने वाले नौजवानों में असंतोष की चिंगारी दहक गई है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा ने सबसे पहले इन भर्तियों में घोटाले पर सवाल उठाए थे और उनकी देखा देखी राज्य सरकार के मंत्री सतपाल महाराज भी इस साल को उठा रहे हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस मामले में सकाल हस्तक्षेप की जाने की मांग करते हुए कहा है कि उत्तराखंड की देव भूमि शौर्य भूमि रही है और यहां से हजारों नौजवान हर था सेना में भर्ती होते हैं ऐसे नहीं आंखें नौजवानों को उत्पीड़ित किया जाना देश के भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने राजनाथ सिंह से माग की कि उत्तराखंड में इन भर्तियों की जांच के लिए सकाल कुछ अधिकारियों का दल उत्तराखंड भेजें ताकि इस मामले नेति जा रही गंदी लापरवाही पर रोक लगाई जा सके और उत्तराखंड के नौजवानों को उनकी ऊंचाई और लंबाई को लेकर और दौड़ लगाने में उनकी क्षमता को लेकर जो साल उठाए जा रहे हैं उनसे उन्हें निजात मिल सके। उन्होंने फौज की भर्ती में उत्तराखंड का कोटा कम किए किए जाने की भी कड़ी निन्दा की है।
महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ. कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेंद्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। खिलेंद्र चैधरी, राजेंद्र बिष्ट और आदित्य कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, आदित्य चैहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, लीलावती राणा, राकेश नैनवाल,...
काशीपुर, ब्यूरो। काशीपुर में होम्योपैथी पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया था, जिसमें देशभर के सैकड़ों डॉक्टरों ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने शिरकत की। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सुभाष चंद्र बोस एकल छात्रावास का उद्धाटन भी किया। इसके साथ ही धन सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही सरकार कैबिनेट में एक प्रस्ताव लाने वाली है, जिसमें तहत किसी भी बाहरी राज्य का यात्री अगर उत्तराखंड में सड़क हादसे में घायल हो जात है, तो उसका इलाज फ्री में किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि किसी भी अन्य राज्य का यात्री हमारे राज्य में अगर दुर्घटना में चोटिल हो जाता है तो उसका इलाज फ्री किया जाएगा, इसके लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। जल्द ही भारत सरकार द्वारा प्राप्त धनराशि से देहरादून में होम्योपैथी का कॉलेज बनाए जाने की सरकार की योजना है तो वहीं उन्होंने कहा कि एनएचएम के तहत 26 होम्योपैथिक चिकित्सकों को संविदा में नियुक्त कर दिया है। 277 चिकित्सकों के नियुक्ति का भारत सरकार को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि एक ही छत के नीचे होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और एलोपैथिक डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए। ऐसे में अब तय है कि जल्द ही राज्य के प्रत्येक हॉस्पिटल में तीनों ही पद्धतियों के डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही उधमसिंह नगर जिले में एम्स की स्थापना होने जा रही है, जिसके लिए सरकार ने 100 एकड़ जमीन तय कर दी है। इस दौरान सेमिनार के बारे में मीडिया से रूबरू होते हुए आयोजक डॉक्टर रजनीश शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में पहली बार होम्योपैथी को लेकर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि देश और विदेश के डॉक्टरों ने होम्योपैथी के क्षेत्र में जो रिसर्च की गई, उसमें उनके शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण आज किया गया है। डॉक्टर रजनीश शर्मा ने कहा कि होम्योपैथी को लेकर कुछ भ्रांतियां है, उन्हें इस सेमिनार में दूर किया गया है। होम्योपैथी को लेकर सबसे बड़ी भ्रांति ये है कि होम्योपैथिक दवाइयों का कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। होम्योपैथिक के साइड इफेक्ट होते हैं, लेकिन अन्य पद्धतियों की तरह साइड इफेक्ट बुरे नहीं होते हैं। कोविड-19 समय में होम्योपैथी दवाई कारगर सिद्ध हुई है, जिन लोगों ने भी कोविड-19...
देहरादून, ब्यूरो। रेफोर्मिंग इंडिया संस्था द्वारा रायपुर रोड तपोवन वैदिक आश्रम क्षेत्र के निकट विभिन्न औषधि प्रजाति के 500 पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दालचीनी का पौधा लगाकर किया। इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। संस्था के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले कुछ समय से दून घाटी का पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से बादल फटने, भूस्खलन की घटनाये बढ़ रही हंैं। जिनसे बचाव के लिए पेड़ लगाना, प्लास्टिक कचरा कम इस्तेमाल करना व आस पास स्वच्छता रखना आवश्यक है। प्रत्येक परिवार के सदस्यों से 2-2 पेड़ लगवाए जाएंगे। इस अवसर पर एसडीएफसी संस्था के अनूप नौटियाल ने भी पौधा लगाकर स्वच्छता व प्लास्टिक कूड़ा कम करने का सन्देश दिया। कार्यक्रम देर शाम तक चला जिसमे तथा आस पास के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
देहरादून, ब्यूरो। रविवार को प्रदेश में आठ जिलों में 80 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 41 मरीज ठीक हुए हैं। रविवार को एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, फिलहाल प्रदेश में 880 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.23 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.91 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1078 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 80 मामलों में सर्वाधिक 52 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में चार,...
देहरादून, ब्यूरो। आम आदमी पार्टी में पार्टी संगठन में अनुशासन बनाये रखने के लिए पार्टी नेतृत्व द्वारा गंभीर विचार विमर्श के उपरान्त प्रदेश स्तरीय अनुशासन समिति का गठन किया गया है। अनुशासन समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता जगतार सिंह बाजवा को अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण भूमिका देने के साथ उनको सहयोग करने के लिए युवा नेता विशाल चैधरी को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। सदस्यों के रूप में राजनीति का लंबा अनुभव रखने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 आर0 पी0 रतूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत एवं एडवोकेट मनीषा दुसेजा को कमेटी में शामिल किया गया है। मीडिया को अनुशासन समिति की सूची जारी करते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में अनुशासन होना बहुत आवश्यक है, अनुशासित राजनीतिक दल के लोग ही जबाबदेही से अपना काम करते हुए जनता के बीच में अपनी अच्छी पैठ बनाकर जनसमस्याओं के समाधान में भागीदारी करते हैं, जो कि उनका पहला कर्तव्य होता है। समिति में शामिल सभी लोगों को बधाई देते हुए श्री बिष्ट ने कहा कि समिति के अध्यक्ष व सभी अन्य साथी पार्टी में बेहतर अनुशासन बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखण्ड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शिष्टाचार भेंट की।