देहरादून, ब्यूरो। पूरी दुनिया में संचार के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म, ट्रूकॉलर ने दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं के लिए अपने आईफोन ऐप के नए वर्जन को लॉन्च किया। आईफोन के उपयोगकर्ताओं के लिए कॉलर आईडी और स्पैम ब्लॉकर्स जैसी सेवाएं बेहद सीमित स्तर पर उपलब्ध हैं। ग्राहकों के बीच इसके समाधान की मांग जोरों पर है, जिसे देखते हुए ट्रूकॉलर ने एक बेहतर मूसट्रैप तैयार किया है। नया ऐप अपने पिछले वर्जन की तुलना में 10 गुना बेहतर तरीके से स्पैम, स्कैम और बिजनेस कॉल पहचान करने में सक्षम है। लांच के मौके पर वर्चुवल प्रेसवार्ता में एलन मामेडी, सह-संस्थापक एवं सीईओ, ट्रूकॉलर ने बताया कि ऐप का पूरा डिजाइन नया है और उपयोगकर्ताओं के बेहतर अनुभव के लिए भी इसकी प्रक्रिया में सुधार किया गया है, जिसकी वजह से इस ऐप पर पहली बार ऑनबोर्डिंग में काफी कम समय लगता है तथा दैनिक आधार पर इसका बड़ी आसानी से व तेजी से उपयोग किया जा सकता है। इस मौके पर एलन मामेडी ने कहा, हम उपयोगकर्ताओं को कॉल अलर्ट, कॉल रीजन और बेहद सहज तरीके से सर्च एक्सटेंशन जैसी अधिक प्रभावशाली सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए एप्पल के प्लेटफॉर्म के भीतर लगातार इनोवेशन कर रहे हैं। आईफोन के लिए नए ट्रूकॉलर में 10 गुना बेहतर कॉलर आईडी, स्पैम और स्कैम से 10 गुना बेहतर सुरक्षा है। नए उपयोगकर्ताओं के लिए ऑनबोर्डिंग की आसान और तेज प्रक्रिया है। नंबर की तलाश करते समय पहले से बेहतर एवं विस्तृत जानकारी की उपलब्धता है। नई प्रीमियम की खरीद के साथ तुलनात्मक रूप से बहुत सी सहज सुविधाएँ हैं। नए सिरे से डिजाइन किया गया सर्च एक्सटेंशन है।
देहरादून, ब्यूरो। हेरिटेज स्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र चैधरी युवराज सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग अंडर-17 वर्ग में काँस्य पदक जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल चेयरमैन चैधरी अवधेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कौंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यु पी एंड यु के रिजिनल शूटिंग टूर्नामेंट जोकि सेंट जॉर्जश्स कालेज मसूरी में आयोजित की गई थी, उसमें हेरिटेज स्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र चैधरी युवराज सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग अंडर-17 वर्ग प्रतियोगिता में काँस्य पदक जीत कर हेरिटेज स्कूल का नाम रोशन किया है वधाई के पात्र हैँ स उन्होंने बताया कि युवराज अब हेरिटेज स्कूल की तरफ से नेशनल स्तर पर आयोजित होने वाले सी आई एस वी इ गेम्स में प्रतिभाग करेगा जोकि सितम्बर 2022 को बंगलोर में होंगे। बधाई एवं शुभकामनायें देने वालों में स्कूल डायरेक्टर विक्रांत चैधरी, चारु चैधरी, सिद्धार्थ चैधरी, चंद्रिका चैधरी, वाइस प्रिंसिपल डॉ अंजू त्यागी, सेवा सिंह मठारु, सुभाष शाह,प्रेम सिंह चैहान,...
रूद्रप्रयाग, ब्यूरो। सहायता प्राप्त अशासकीय जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है,जिससे यह शिक्षक व कर्मचारी आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जिला रुद्रप्रयाग के पदाधिकारियों ने इस संबंध में शिक्षा निदेशक व शिक्षा सचिव को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र वेतन भुगतान करने की मांग की है। शिक्षकों ने कहा है कि वेतन के संबंध में वित्त विभाग में संपर्क किया गया तो जानकारी मिली कि अभी तक फाइल नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही जुनियर शिक्षक कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाता है तो वे सितम्बर माह में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (बेसिक) में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन व विभागीय अधिकारियों की होगी। ज्ञापन में शिक्षक नेता बलबीर सिंह रौथाण,भूप सिंह बर्तवाल आदि के हस्ताक्षर मौजूद थे।
देहरादून, ब्यूरो। श्री गुरुग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन दरबार का आयोजन श्री गुरूद्वारा साहिब डाकरा में किया गया। इसके साथ ही श्री गुरुद्वारा साहिब डाकरा बाजार की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। 26 अगस्त से चल रहे श्री गुरू ग्रन्थ साहिब के अखण्ड पाठ का भोग विधिवत रूप से संपन हुआ। हजूरी रागी गुरूद्वारा डाकरा जसबीर सिंह द्वारा कीर्तन एवं अरदास की गई। संगतों ने गुरू महाराज का आशीर्वाद लिया व प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भारी संख्या मे संगतों ने लंगर छका। शब्द कीर्तन व अरदास के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। कार्यक्रम में गुरूद्वारा साहिब डाकरा के प्रधान दलीप सिह, महासचिव गुरमीत सिह कैथ, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र पाल सिह, इंदरजीत सिंह, अमरजीत हरमिंदर सिंह मक्कड़, गुरदीप सिंह, अंगददीप सिंह, रंजीत कौर, अमरजीत कौर, जसविंदर कौर, कमलजीत, स्वर्ण कौर, सरबजीत कौर,...
देहरादून, ब्यूरो। शिक्षाविद् डॉ वाचस्पति मैठाणी की जयंती पर ‘स्वतंत्र भारत में संस्कृत भाषा की स्थिति’ विषय पर एक वेबीनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश विदेश के संस्कृत विद्वानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि बाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय कैथल हरियाणा के कुलपति प्रो रमेश भारद्वाज ने कहा कि डॉ मैठाणी ने उत्तराखंड ही नहीं अपितु पूरे भारत वर्ष में संस्कृत के दीपक को हमेशा प्रज्वलित रखा। उनके द्वारा किए गए कार्य हम सबके लिए प्रेरणादायक हैं। डॉ वाचस्पति मैठाणी स्मृति मंच के संरक्षक पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि मैठाणी जी के द्वारा संस्कृत के क्षेत्र में किए गए कार्य अतुलनीय है, उन्होंने सरकार से मांग की कि उनके कार्यों के आधार पर उनकी मूर्ति संस्कृत संस्थानों में लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष होने के बाद भी मृत के कगार पर खड़ी संस्कृत भाषा के उन्नयन के लिए भारत सरकार को देश में चर्चा परिचर्चा करवाकर उसके उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि पतंजलि विश्विद्यालय के उप कुलपति प्रो महावीर अग्रवाल ने कहा कि संस्कृत भाषा पढ़ने वाला दूसरों को जीने की कला सिखाता है। उन्होंने कहा कि उच्च कोटि के मनीषी डॉ मैठाणी के रक्त में और सांस में संस्कृत शिक्षा के प्रति जो भावना थी उसको स्मरण कर संस्कृत भाषा को सर्वोच्च गौरव प्रदान करने के लिए हमको प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध साहित्यकार एवं समाजसेवी शंभू शरण रतूड़ी ने कहा कि मैठाणी जी के द्वारा खोले गए शिक्षण संस्थानों से आज पूरा क्षेत्र लाभान्वित हो रहा है और हजारों परिवार अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इसलिए उनके द्वारा खोले गए बालगंगा महाविद्यालय और बालगंगा राजकीय इंटर कॉलेज का नाम उनके नाम पर पड़ना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कमलापति मैठाणी ने किया। इस अवसर पर डॉ हरीश चंद्र गुरुरानी, डॉ मीनाक्षी सिंह, डॉ शैलेंद्र मैठाणी, जनकवि बेलीराम कंसवाल, प्रदीप नैथानी, आर के चैधरी, आदित्य तिवाड़ी, उन्नति, कैलाशपति मैठाणी आदि उपस्थित रहे। दूसरी तरफ देवभूमि प्राथमिक संस्कृत विद्यालय सारथी विहार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता, संतोषी, धीरज नवानी,...
देहरादून, ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 4 सितम्बर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में आयोजित होने वाली ’’हल्ला बोल’’ महारैली में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पी0 के0 अग्रवाल मीडिया प्रभारी हल्ला बोल महारैली की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच गई है गरीब को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है वहीं दूसरी ओर देश में बेरोजगारी महामारी की भॉति पैर पसार चुकी है। उन्होंने कहा कि ऊपर से केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा आम आदमी की रोज उपभोग करने वाली वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर जनता की कमर तोडने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब के साथ खडी रही है और सदैव खडी रहेगी। पी. के. अग्रवाल ने कहा कि देश नहीं बिकने दूंगा कहने वाला प्रधान सेवक आज लगातार देश की सार्वजनिक सम्पतियों को अपने चहेते लोगों के हाथ बेच रहा है। उन्होंने कहा कि अब देश का हर नागरिक भाजपा के मंसूबों को जान चुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में होने वाली हल्ला बोल रैली में उत्तराखण्ड से हजारों लोग शामिल होकर भाजपा सरकार की कुम्भकर्णी नींद को हराम करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 4 सितम्बर को केन्द्र सरकार की विफलताओं के विरोध में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हल्ला बोल के माध्यम से केन्द्र सरकार के नाकामियों को उजागर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा सरकार द्वारा’’सर्वधर्म स्वभाव’’ को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसे में कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को मजबूती के साथ राहुल गांधी जी के साथ खड़ा होना है। उन्होंने कहा आये दिन उत्तराखण्ड में भी सरकार के नाक के नीचे घोटाले हो रहे हैं, जिसमें उन्हीं के नेतागण शामिल हैं, पर कार्यवाही के नाम पर मात्र खाना पूर्ति की जा रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग की है कि उत्तराखण्ड में रोज हो रहे घोटाओं की जॉच सीबीआई से कराई जाय ताकि ईमानदारी के साथ अध्ययन करने वाले युवाओं को न्याय मिल सकें। इस अवसर पर महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी पी. के. अग्रवाल,...
हल्द्वानी, ब्यूरो। लेह में तैनात सेना के जवान धर्मेंद्र गंगवार का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। जवान धर्मेंद्र गंगवार नैनीताल जिले के लालकुआं के निवासी थे। धर्मेंद्र गंगवार के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मृतक जवान का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर एक बजे लालकुआं लाया जाएगा। धर्मेंद्र गंगवार का परिवार लालकुआं के वॉर्ड नबंर-2 गांधीनगर में रहता है। धर्मेंद्र गंगवार भारतीय सेना के एएमई विभाग के पद पर थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी लेह में थी। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान ही शुक्रवार रात को धर्मेंद्र गंगवार हार्ट अटैक आया। धर्मेंद्र गंगवार के साथियों को उन्हें हॉस्पिटल ले जाने का समय भी नहीं मिला, उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। धर्मेंद्र गंगवार के निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार के कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिक शरीर कर रविवार को दोपहर बाद पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद पार्थिक शरीर को घर लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। धर्मेंद्र गंगवार के परिवार में उनके पत्नी मीरा गंगवार, बड़ा बेटा आर्यन (11) जो कक्षा 5 में पढ़ता हैं और छोटा बेटा युग जो 7 साल का है। धर्मेंद्र गंगवार साल 2003 मई में हल्द्वानी एएमई कोर सेंटर से भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।
देहरादून, ब्यूरो। इंडिया स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एस.आई.एच) शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की अध्यक्षता में भारत सरकार की पहल है जो छात्रों को सरकार, मंत्रालयों, विभागों, उद्योगों और अन्य संगठनों की समस्याओं को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। आज के.एल डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी ने 2 दिवसीय भव्य कार्यक्रम के समापन की मेजबानी की, जिसका उद्घाटन अजय रेड्डी, अध्यक्ष, ए.पी.एस.एस.डी.सी (ए.पी राज्य कौशल विकास निगम), लावण्या, जॉइन्ट डायरेक्टर ए.पी इनोवेशन सोसायटी और मनोज धारप, नोडल सेंटर हेड (एम.आई.सी और ए.आई.सी.टी.ई प्रतिनिधि) ने डॉ जी पारधा, सारधी वर्मा, डीन कौशल विकास और अन्य विश्वविद्यालय अधिकारियों की उपस्थिति में किया। इस वर्ष स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन- जूनियर को स्कूल स्तर पर इनोवेशन और समस्या सुलझाने के दृष्टिकोण की संस्कृति बनाने के लिए छात्रों के लिए भी पेश किया गया है।...
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी को ऋषिकेश एम्स द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्य, जन सेवा कार्यों, एम्स में मौजूद डॉक्टर, फैकल्टी, छात्रों एवं एडमिट मरीजों की संख्या, विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों के बारे में अवगत करवाया गया। एम्स कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि ऐम्स ऋषिकेश में आधुनिक तकनीकी के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जा रहा है, उन्होंने कहा एम्स ऋषिकेश में हेली सर्विस के माध्यम से दूरदराज पहाड़ों से गंभीर मरीजों को इलाज हेतु लाया जाता है उत्तराखंड राज्य के साथ ही अन्य राज्य से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश आते हैं। प्रो. मीनू सिंह ने कहा की आने वाले समय में एम्स ऋषिकेश ड्रोन के माध्यम से दूरदराज पहाड़ी इलाकों में आवश्यक दवाइयों को पहुंचाने का कार्य भी करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश को आपदा प्रबंधन विभाग के साथ समन्वय बनाने की बात कही, उन्होंने कहा आपदाओं के दौरान एम्स ऋषिकेश अपनी अहम भूमिका निभाता आया है, आपदा पीड़ित लोगों को जल्दी इलाज मिल सके इसके लिए राज्य सरकार एवं एम्स ऋषिकेश में आपसी समन्वय होना जरूरी है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जगहों पर डॉक्टरों द्वारा कैंप लगाए जाएं, जिससे गांव में ही मरीजों के इलाज मिल सके। मुख्यमंत्री श्री धामी ने एम्स ऋषिकेश के विस्तार हेतु राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद किए जाने की बात कही। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,...
रूद्रप्रयाग, ब्यूरो। अग्स्त्यमुनि में भव्य कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम एवम् झांकी के सफलतापूर्वक आयोजन के पश्चात बैठक आहूत की गई। जिसमें आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी गई। गत वर्ष की तरह इस बार और भव्य रूप से अग्स्त्यमुनि में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम एवम् झांकी का आयोजन किया गया। इसमें भारी भीड़ ने भक्तिमय होकर इसका आनंद लिया। आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने भविष्य में इस कार्यक्रम एवम् अन्य कार्यक्रमों को और अधिक भव्य रूप से करवाने का संकल्प लिया। बैठक में आयोजन समिति के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुंवर सजवान व विक्की आनंद, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, पहल समिति अध्यक्ष बल्दीप कंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता भानु प्रताप सिंह रावत, नीरज नेगी, सचिन माहेश्वरी, अमित लिंगवाल, प्रदीप जिरवाण, उमा कैंतुरा, विनीता रौतेला, मनीष बिष्ट, संदीप नेगी, हिमांशु भट्ट, व्यापार संघ मंत्री त्रिभुवन नेगी, राम लीला कमेटी अध्यक्ष सुशील गोस्वामी, हेमंत फर्सवान,...