हरिद्वार, ब्यूरो। बसपा ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजकर पत्रकार किशोर की रिहाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि आज भी सामाजिक समानता और सामाजिक स्वतंत्रता कायम नहीं है। ऐसे में शोषित समाज के पीड़ितों की आवाज उठाने वाले पत्रकार को गिरफ्तार करना गलत है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल सिंह, राजदीप मैनवाल, धर्म सिंह, युनुस अंसारी, सतेंद्र चोपड़ा, रतिराम, बीरम सिंह, रवि कुमार, अनूप सिंह, योगेश कुमार आदि शामिल रहे।
Related Stories
January 23, 2023