श्रीनगर गढ़वाल, ब्यूरो। अखिल भारतीय विद्याथी परिषद कार्यकर्ताओं ने लावण्य आत्महत्या मामले में तमिलनाडु सरकार पर सांप्रदायिक तुष्टिकरण और गैर कानूनी तरीके से एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने का आरोप लगाया। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान एबीवीपी ने गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई की मांग भी की।
परिषद ने गोला पार्क में पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एबीवीपी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रितांशु कंडारी और प्रदेश सहमंत्री संदीप राणा ने कहा कि लावण्य आत्महत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर आंदोलनरत एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ अनैतिक व्यवहार कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। जिसका एबीवीपी कड़ा विरोध करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि 17 वर्ष की छात्रा लावण्य ने मतांतरण के दबाव के कारण आत्महत्या कर ली थी। जिसको दबाने के लिए राज्य सरकार ने हर संभव प्रयास किया। इस मामले में एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। जिससे परिषद कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। कहा यदि कार्यकर्ताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ऋषभ रावत, अमन पंत, अनुष्का पंवार, यासिका जुयाल, अमन पंत, अक्षितेश नैथानी, दीपक चौधरी, सूरज नेगी, हिमांश भंडारी, हितेश पुंडीर, शुभम बिजल्वाण, महिपाल सिंह बिष्ट, मनीष रौथाण आदि शामिल रहे।
Related Stories
January 23, 2023