विकासनगर, ब्यूरो। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने रामनवमी के अवसर पर विकासनगर में विशाल दुपहिया वाहन रैली निकाली। तीनों ही संगठनों के कार्यकर्ता सुबह रामलीला मैदान में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों, वाहन चालकों, व्यापारियों को तिलक लगाकर हाथ में कलावा बांधा। भगवा ध्वज के साथ रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली को विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान ने रवाना किया। मुख्य बाजार होते हुए रैली डाकपत्थर तिराहे से प्राचीन गणेश मंदिर पहुंची। मंदिर में सभी कार्यकर्ताओं को भगवा गमछे पहनाए गए। विहिप जिला कार्याध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि भगवा भारतीय संस्कृति की पहचान है। भगवा ध्वज तले एकत्र होने से सनातनी होने का गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए सभी नागरिकों को भगवा ध्वज तले एकत्र होना होगा। विहिप के अध्यक्ष महंत राजगिरी ने सभी कार्यकर्ताओं को धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए संगठित होकर रहने की सलाह दी। रैली में ईशू जोशी, वेदांश, आशीष, आयुष, केशव, स्कंध, सक्षम आदि शामिल रहे।
Related Stories
January 23, 2023