देहरादून, ब्यूरो। दून संयुक्त जायसवाल संघ की बैठक पटेलनगर स्थित श्री गणेश गेस्ट हाउस मे आयोजित हुई। जिसमें समिति के सदस्यों ने 13 मार्च को फागुन महोत्सव होली मिलन कार्यक्रम पर चर्चा की। कार्यक्रम में फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रहेगी। बाहर से आए कलाकारों द्वारा होली के कार्यक्रम में फूलों की होली खेली जाएगी। कार्यकम शाम पांच बजे श्री साई गेस्ट हाउस जीएमएस रोड पर होगा। समाज के सदस्यों के परिजनों द्वारा भी रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होगा। बैठक में मनमोहन जायसवाल(अध्यक्ष), अनिल जायसवाल, पवन जायसवाल(महामंत्री), अजय जायसवाल (कोषाध्यक्ष), प्रकाश जायसवाल, कुलदीप जायसवाल, नवीन जायसवाल, अंकेश जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, मोहित जायसवाल, निखिल जायसवाल, अमित गुप्ता, विनय गुप्ता, अरविंद जायसवाल, संजय जायसवाल, राजू जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुरेश जायसवाल, मनीष जायसवाल, पुष्पलता जायसवाल, रेणु जायसवाल, पूनम जायसवाल, शिवांगी जायसवाल, मेघा जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
———————————————-