पौड़ी, ब्यूरो। थलीसैण ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्र में 40 साल तक शिक्षण सेवा देने वाले प्रधानाचार्य वीरमणि पोखरियाल सेवानिवृत्त हो गए हैं। ग्रामीणों, स्कूल परिवार व प्रबंध समिति ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। डा. बबीता धस्माना स्कूल की प्रधानाचार्या नियुक्त की गई हैं। बुधवार को ग्रामीणों, स्कूल परिवार व स्कूल प्रबंध समिति की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बताया गया कि पोखरियाल अप्रैल 2012 से स्कूल के प्रधानाचार्य रहे। उन्होंने हमेशा ही छात्रों को साधा जीवन उच्च विचार, लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में स्कूल प्रबंधक प्रताप सिंह गुसांई, नवनियुक्त प्रधानाचार्या डा. बबीता धस्माना, स्कूल प्रबंध समिति अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, दीक्षा रावत, नरेंद्र भंडारी, धन सिंह पटवाल, वंदना बडोनी, दलीप सिंह भंडारी, लक्ष्मण घ्सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संचालन प्रवक्ता प्रीति खंडूड़ी ने किया।