देहरादून, ब्यूरो। भारत की प्रमुख जनरल इंश्योंरेंस कंपनियों में से एक एसबीआई जनरल ने पीएमएफबीवाई (प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना) पॉलिसी वितरण की मेगा पहल मेरी पॉलिसी मेरे हाथ को लागू किया है मेरी पॉलिसी मेरे हाथ पहल की शुरुआत किसानों की मदद करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा की गई है।
पीसी कांडपाल एमडी एवं सीईओ एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने कहा एसबीआई जनरल में हम हमेशा भारत और इंडिया दोनों पर बराबर ध्यान देने की कोशिश करते हैं भारत की बात करें तो हमारी जड़ें देश के कोने–कोने से जुड़ी हुई हैं इस तरह हम सुनिश्चित करते हैं कि ग्रामीण समुदायों के लिए सही बीमा कवर प्रदान कर सकें इसी दृष्टिकोण के अनुरूप एसबीआई जनरल पिछले 6 सालों से पीएमएफबीवाय के साथ जुड़ा हुआ है हमें खुशी है कि हमने मेरी पॉलिसी मेरे हाथ पहल को आगे बढ़ाकर और किसानों को सशक्त बनाने में सरकार को सहयोग देकर इस प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।” इस अभियान का मुख्य उद्देश्य् भारत के दूरदराज गांवों तक पहुंचना और किसानों को फसल बीमा के फायदों के बारे में शिक्षित करना है इस पॉलिसी में उन्हें प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल का नुकसान होने या उसे क्षति पहुंचने की स्थिति में वित्ती्य सहायता मुहैया कराई जाएगी किसानों के दरवाजे तक पॉलिसी का वितरण करना एक अनूठी पहल है जिसमें फसल बीमा पॉलिसी की फिजिकल कॉपी उन किसानों को बांटी जाएंगी जिनका नामांकन ग्राम पंचायत या ग्राम स्तर पर विशेष शिविरों के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) में हुआ है। पॉलिसी की प्रति के अलावा एसबीआई जनरल पीएमएफबीवाई के बारे में एफएक्यूम की भी प्रति वितरित करेगा ताकि किसानों को योजना को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिले। पॉलिसी की प्रति में टॉल–फ्री नंबर और वेबसाइट की जानकारी भी दी जाएगी ताकि किसान किसी भी आपदा के घटने पर अपने दावों का संकेत दे सकें।