ऋषिकेश, ब्यूरो। कोतवाली पुलिस ने गाली–गलौज, मारपीट करने के आरोप में दो पक्षों की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमेश्वरनगर निवासी बंटी चौहान पुत्र छोटे चौहान ने बताया कि बीती रात प्रमोद कुमार ने उनके यहां आकर अपने कुछ साथियों के साथ उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगया है।
वहीं प्रमोद कुमार ने भी मामले में तहरीर दी है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया की मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर नामजद सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में विवेचना शुरू कर दी है।कोतवाली पुलिस ने गाली–गलौज, मारपीट करने के आरोप में दो पक्षों की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमेश्वरनगर निवासी बंटी चौहान पुत्र छोटे चौहान ने बताया कि बीती रात प्रमोद कुमार ने उनके यहां आकर अपने कुछ साथियों के साथ उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगया है। वहीं प्रमोद कुमार ने भी मामले में तहरीर दी है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया की मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर नामजद सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में विवेचना शुरू कर दी है।
————————————–