टिहरी, आजखबर। टिहरी पुलिस प्रशासन ने आगामी 13 जुलाई से शुरु होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ मार्गों को दो सुपर जोन, चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटा है। इसके साथ ही पैदल और वाहन मार्ग के रुट भी निर्धारित किये गए है।
टिहरी एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया सुरक्षित और शांति पूर्ण कांवड़ा यात्रा को संपन्न करने हेतु ऋषिकेश स्थित कैलाश गेट, जानकी पुल, तथा चंद्रभाग से लक्ष्मणझूला पुल तक सुपर जोन बनाए गए हैं। जबकि बंदापुल तपोवन तिराहे, कैलाश गेट पार्किंग, जानकी पुल-कैलाश गेट पार्किंग, चंद्रभागा पुल-भद्रकाली, बाईपास-तपोवन तिराहा, तपोवन तिराहे-लक्ष्मण झूला को जोन चार बनाया गया है। इसके अलावा आठ सेक्टर और बनाए गए हैं। बताया हरिद्वार की तरफ से पैदल आने वाले कांवड़ियों को ढालवाला चौकी से भद्रकाली, ब्रह्मानंद मोड़, लोनिवि तिराह, शिवानंद गेट से रामझूला होते हुये नीलकंठ की ओर भेजा जाऐगा। वाहन से आने वाले कांवड़ियों को ढालवाला से भद्रकाली, ब्रह्मानंद मोड़ से बाईपास, तपोवन तिराहा-ब्रह्ममपुरी से गरुड़चट्टी होते हुये नीलकंठ की ओर भेजा जाऐगा। नीलकंठ से वापस आने वाले यात्रियों को गरुड़चट्टी से चीला बैराज होते हुए हरिद्वार की ओर रवाना कर दिया जाऐगा।