ऋषिकेश, आजखबर। मोहल्ला समिति एवं प्रत्यत्न एक सामाजिक संस्था की ओर से लक्ष्मणझूला क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम ने निकाली गई। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
शुक्रवार को लक्ष्मणझूला स्थित जगन्नाथ भगवान मंदिर परिसर से आरंभ हुई। रथयात्रा शिव चैक, लक्ष्मणझूला बाजार से होते हुए वापस मंदिर में पहुंची। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने रथयात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रत्यत्न एक सामाजिक संस्था के संस्थापक और कार्यक्रम आयोजक अश्वनी गुप्ता ने बताया कि स्नान पूर्णिमा यानी जेष्ठ पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ पुरी का जन्म हुआ था। जगन्नाथ पुरी में इस दिन धूमधाम से रथ यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दर्शन किए। यात्रा में अशोक अग्रवाल, भरत लाल, गजेंद्र नागर, बृजेश चतुर्वेदी, शंकुतला राजपूत, विनिता नौटियाल, शिवा ठाकुर, कमला देवी, सीताराम महाराज, जीतू अवस्थी विधी गुप्ता आदि शामिल रहे।