देहरादून, ब्यूरो। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा दून अस्पताल में संगठन के संस्थापक सदस्य पदम कुमार जैन की पुण्यतिथि के अवसर पर खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि वे हमेशा गरीबों की असहायों की सहायता हेतु अग्रसर रहते थे। साथ–साथ उनका सभी के प्रति उदार हृदय एवं करुणामयी व्यक्तित्व के धनी थे। जानवरों के प्रति भी उनका बेहद लगाव था। उन्हें खिलाना पिलाना उनकी रोज की आदत में शामिल था। वे बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। अपना दर्द वह कभी नहीं बांटते थे चाहे कितना भी बड़ी समस्या जीवन में आई गई सभी का स्वयं ही निवारण किया। उनका जीवन पर्यंत यही उद्देश्य था गरीब असहाय लोगों की सहायता करना। वह अविस्मरणीय हैं हमेशा हम सब के स्मरण में रहेंगे। अहिंसा परमो धर्म, सेवा परमो धर्म, नर सेवा नारायण सेवा, जियो और जीने दो की पद्धति पर जीवन के अंत तक चलते रहे। आज हम भी उन्हीं के पद चिन्हों पर चल रहे हैं। इस अवसर पर एसपी सिंह, गीता वर्मा, जितेंद्र डंडोना, अमित अरोड़ा, राजकुमार तिवारी आदि सदस्य मौजूद रहे।
Related Stories
January 23, 2023