Facebook
Twitter/X
WhatsApp
Messenger
देहरादून , ब्यूरो। भारतीय थल सेना को जल्द ही सैन्य अधिकारी मिलने जा रहे हैं। भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में 11 जून को होने वाली पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय सेना को 288 युवा अफसर मिलेंगे। इसके अलावा 8 मित्र देशों की सेना को भी 89 सैन्य अधिकारी मिलेंगे। इस पासिंग आउट परेड को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।
11 जून को होने वाले पासिंग आउट परेड में देश – विदेश के 377 जेंटलमैन कैडेट शामिल होंगे। सेना के उच्च अधिकारियों , गणमान्य और कैडेट्स के परिजनों की मौजूदगी में होने वाली परेड को भव्य बनाने के लिए अकादमी प्रबंधन तैयारियों में जुटा हुआ है। कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद इस बार विदेशी मेहमानों के भी पासिंग आउट परेड देखने के लिए आईएमए पहुंचने की संभावना है। मुख्य पासिंग आउट परेड से पहले भी अकादमी में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें ग्रेजुएशन , सेरिमनी , प्री पीओपी अवॉर्ड सेरिमनी कमांडेड रिहर्सल परेड , मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले शो महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। आईएमए मीडिया प्रभारी हिमानी पंत ने बताया शनिवार 11 जून को सुबह 6 बजे से पासिंग आउट परेड होगी . परेड को मद्देनजर रखते हुए अकादमी के अंदर और बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। अकादमी परिसर की सुरक्षा का जिम्मा सेना के जवानों और बाहरी और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा देहरादून पुलिस की होगी।
Facebook
Twitter/X
WhatsApp
Messenger
Post navigation