जौनसार बावर पर्वतीय जनजाति कल्याण समिति की ओर से नवनिर्मित जौनसार बावर भवन का सामूहिक रूप से लोकार्पण कर जौनसार बावर के लोगों को समर्पित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जौनसार भवन की लंबे समय से विकासनगर में आवश्यकता महसूस की जा रही थी। कहा कि जौनसार बावर भवन जौनसार बावर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
जौनसार बावर भवन के कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, परशराम जोशी, केएस चौहान, बीएस चौहान, सुरेंद्र चौहान, महानंद जोशी, श्याम सिंह चौहान नत्थी सिंह तोमर, राजेंद्र चौहान, डॉ. अमर सिंह राय, अमिताभ अनिरूद्ध, प्रताप रावत, डॉ. दौलतराम शर्मा, गंभीर चौहान आदि ने किया। इसके बाद भवन का लोकार्पण क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक बीएस चौहान ने किया। शिलापट्ट का भी सामूहिक उद्घाटन महिलाओं पिंगुला नेगी, मंजू पंवार, लता राय, मधुबाला पंवार,शोभा चौहान, शांति वर्मा,गुडडी, कृष्णा तोमर आदि ने किया। वक्ताओं ने कहा कि इस भवन के निर्माण से जौनसार बावर की सामाजिक, सांस्कृतिक, पारंपरिक परंपराओं और आर्थिक विकास का संचालन हो सकेगा। जौनसार बावर के लोगों की विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक बैठकों, सामूहिक मिलन, शादी ब्याह, जन्मोत्सव आदि में उपयोग किया जा सकेगा। जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। कार्यक्रम का संचालन रणवीर सिंह तोमर ने किया।