देहरादून, ब्यूरो । पौंधा में श्री देवभूमि इंस्टीट्यूट के छात्र–छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम महिला उत्पीड़न रोकने का संदेश दिया। महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध पर रोक लगाने की मांग उठाई। नाटक के माध्यम से परिवार में बेटी और बेटे के भेदभाव का खत्म करने का संदेश दिया यगा। हिम फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय बहगुणा ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक श्री देवभूमि इंस्टीट्यूट की चेयरपर्सन सुमेधा नौटियाल, निदेशक डा. एसएम पाटिल, कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश जोशी, पौंधा के प्रधान सुधीर कुमार, संजय बहगुणा, उर्मिला माहरा, गणेश जुयाल, एसोसिएट प्रोफेसर डा. एसएस गुसाईं, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. साहिल शर्मा, डा. रोहित बंगवाल, दीपिका घलवान, राजकीय इंटर कालेज के प्रिंसिपल कैलाश नाथ मौजूद रहे।
Related Stories
August 14, 2022