विकासनगर, ब्यूरो । सहसपुर थाना पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान जामा मस्जिद सहसपुर को जाने वाली गली से खुखरी के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदिग्ध को दबोचकर उसकी तलाशी ली। तलाशी में आरोपी से खुखरी बरामद हुई। आरोपी वाजिद उर्फ सोनू पुत्र साजिद निवासी सलीम कोटे वाली गली सहसपुर को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह राणा ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा। बताया कि आरोपी के खिलाफ सहसपुर थाने में आर्म्स ऐक्ट और एनडीपीएस ऐक्ट के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी कोर्ट से हाल में जमानत पर छूटा था और फिर से आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
———————————-