रूद्रपुर, ब्यूरो। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने विकास भवन स्थित कृषि एवं भूमि संरक्षण कार्यालय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, बहुउद्देश्य वित्त एवं विकास निगम, आत्मा परियोजना, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास तथा उद्यान विभाग के एकल कक्ष में संचालित कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग के वरिष्ठ सहायक, अर्थ एवं संख्या विभाग के तीन अपर सांख्यिकीय अधिकारी, एक प्रवर सहायक, एक अनुसेवक दो कम्प्यूटर सहायक व दो पीआरडी स्वंय सेवक अनुपस्थित पाये गये। मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को दिये। उन्होने सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुये अपनी संस्तुति सहित इस कार्यालय को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में अभिलेखों का रख–रखाव, सफाई व्यवस्था, अल्मारियों में क्रमांक अंकित नही होना, अल्मारियों के अन्दर रखे अभिलेखों का सूक्ष्म विवरण मुख्य भाग में अंकित नही होने पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिये।
Related Stories
January 23, 2023