देहरादून, ब्यूरो । कैन्ट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश रावत द्वारा रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित मतगणना स्थल में पहुँच कर मतगणना तैयारियों का जायज़ा लिया गया। तत्पश्चात उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना के लिए महत्वपूर्ण बैठक कर तैयारियां पूर्ण की।
उन्होंने कहा, मतगणना से पूर्व मतगणना स्थल की तैयारियों का जायज़ा लिया व हमंे पूर्ण विश्वास है की 10 मार्च को जनता के आशीर्वाद स्वरूप मुझे जीत अवश्य प्राप्त होगी। इस अवसर पर बलबीर सिंह चौहान, अनिल डंगवाल, आशीष निराला, अतुल परमार, मनोज जखमोला, देवेंद्र असवाल, सुलोचना भट्ट, अलका पांडेय व अन्य मौजूद रहे।
Related Stories
January 23, 2023