देहरादून, ब्यूरो। सुमिल केमिकल इंडस्ट्रीज ने हाल ही में अपना पेटेंट कीटनाशक ब्लैक बेल्ट उत्तराखंड में लॉन्च किया। इस अवसर पर सुमील केमिकल इंडस्ट्रीज के निदेशक सुकेतु दोषी ने कहा कि ब्लैक बेल्ट एक नई ड्राई कैप टेक्नोलॉजी से बना उत्पाद है, जिसके माध्यम से कीटनाशक के सभी एक्टिव रसायन सुरक्षित एक पॉलीमर कैप्सूल में बंद रहते हैं। यह रसायन ड्राई कैप के माध्यम से पौधों की पत्तियों पर उचित समय के साथ उचित मात्रा में पहुचते है, जिससे कि पौधों को कीटों से सुरक्षित रखा जा सके। इस तरह ब्लैक बेल्ट पौधों से अलग अलग प्रजाति की सुंडियो का नियंत्रण करता है। ब्लैक बेल्ट अलग-अलग प्रकार के कीटों और अलग अलग प्रकार की फसलों पर कारगर है जिसमें धान, कपास, मूंगफली, गन्ना, सोयाबीन के साथ-साथ टमाटर, गोभी, मिर्ची और प्याज की फसलें भी शामिल है। सुकेतु दोशी, सुमिल केमिकल इंडस्ट्रीज के निदेशक ने कहा कि, ब्लैक बेल्ट एक अद्वितीय संकल्पना है जिसमें कंपनी की पेटेंट की हुई ड्राई कैप टेक्नोलॉजी है जो कि वर्तमान में बाजार में उपलब्ध अधिक ज़हरीले तरल फॉर्मूलेशन का एक सुरक्षित विकल्प है। ब्लैक बेल्ट पानी में घुलने वाला कीटनाशक है, और इसे निर्धारित मात्रा में ही उपयोग किया जाना चाहिए (270 से 300 ग्राम प्रति एकड़)। इसे पानी में मिलाकर पौधों पर निर्धारित समय पर छिड्काव करने से इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलता है। ब्लैक बेल्ट पौधे की सतह पर समान रूप से फैलता है और बहुत जल्दी निर्धारित कीटों का नियंत्रण करता है। सुगंधहीन ब्लैक बेल्ट ड्राई कैप टेक्नोलॉजी के कारण यह लंबे समय तक पौधों को सुरक्षा प्रदान करता है। इसके साथ ही ब्लैक बेल्ट का मिट्टी और पर्यावरण पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। सुमिल केमिकल इंडस्ट्रीज का मुख्यालय मुंबई में है और यह कंपनी तकनीक के आधार पर आधुनिक फसल सुरक्षा और विशेष खाद बनाने के क्षेत्र में देश की सर्वश्रेष्ठ कंपनी बनने की ओर अग्रेसर है। विश्वभर के 80...
देहरादून, ब्यूरो। आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आईएएस रामविलास यादव के खिलाफ ढाई हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है। ढाई हजार पन्नों की चार्जशीट में आय से 2600 गुना अधिक संपत्ति का जिक्र किया गया है। साथ ही अब इस मामले में रामविलास की पत्नी कुसुम यादव की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। कुसुम यादव की भी जल्द ही 120ठ के तहत कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। विजिलेंस के अनुसार रामविलास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित मामले की जांच-विवेचना साल 2013 से 2016 तक की गई थी। इन तीन वर्षों में उनके संपत्ति में आज से 2600 गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने के पुख्ता दस्तावेज मिले हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गाजीपुर, नोएडा जैसे अलग-अलग स्थानों में चल-अचल संपत्ति, प्रॉपर्टी, बैंक बैलेंस, जैसे सभी संपत्तियों का जिक्र आरोप पत्र में किया गया है। विजिलेंस के मुताबिक 2019 में यूपी काडर से उत्तराखंड आने के बाद रामविलास के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया। 2019 में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रामविलास के भ्रष्टाचार में उनकी पत्नी को 120 इ और 109 में सह आरोपी बनाकर विजिलेंस लगातार जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार सबूत और साक्ष्य के आधार पर यादव की पत्नी को इस पूरे भ्रष्टाचार के खेल में कमाई गई संपत्ति को ठिकाने लगाने का साजिशकर्ता माना जा रहा है। पहले दिन से रामविलास हर पूछताछ में संपत्तियों का हिसाब किताब पत्नी कुसुम के पास होने का जिक्र कर रहे हैं। ऐसे में विजिलेंस के कई नोटिसों के बावजूद रामविलास की पत्नी कुसुम एक बार भी विजिलेंस के समक्ष पूछताछ के लिए नहीं पहुंची। ऐसे में अब उनको भी गिरफ्तार किया जा सकता है। बीते 23 जून 2022...
देहरादून, ब्यूरो। मेटा और राष्ट्रीय महिला आयोग ने फरहान अख्तर के मर्द के साथ साझेदारी में महिलाओं की ऑनलाइन सुरक्षा बढ़ाने के लिए आज एक रिपोर्टिंग कैम्पेन ष्डोन्ट हेजिटैट, डू रिपोर्ट, स्टे सेफ’’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह कैम्पेन यूजर्स के लिये ऑनलाइन दुराचार, अनुचित कंटेंट या व्यवहार की सूचना देने के लिये उपलब्ध टूल्स और रिसोर्सेज पर जागरूकता और जानकारी बढ़ाने पर फोकस करेगा। अंग्रेजी और पांच भारतीय भाषाओं- हिन्दी ब, बंगाली, मराठी, कन्नेड़ और तमिल, में लॉन्च हुआ ‘डोन्ट हेजिटैट, डू रिपोर्ट, स्टे सेफ’ कैम्पेन यूजर्स के बीच ऐसे कंटेन्ट की रिपोर्टिंग पर जागरूकता बढ़ाएगा, जो उन्हें आगे शेयर करने के बजाए आपत्तिजनक लगता है। यूजर्स के लिये इंटरनेट को ज्यादा सुरक्षित बनाने के प्रयासों और पहलों पर रोशनी डालते हुए, फेसबुक इंडिया (मेटा)...
देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखन्ड के सभी सरकारी विभागों में कर्मचारियों की सम्बद्धता (अटैचमैन्ट) समाप्त करने के मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी के सराहनीय प्रयास को कुछ विभाग पलीता लगा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमन्त्री ने सभी विभागों में सम्बद्ध कार्मिकों की तत्काल प्रभाव से सम्बद्धता समाप्त कर उनके मूल विभाग में वापस भेजे जाने के निर्देश दिये थें। स्वयं मुख्यमन्त्री ने सचिवालय व अपने आवास कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की सम्बद्धता खत्म कर दी थी। सहकारिता, कृषि,परिवहन, शिक्षा व विधानसभा में भी सभी कार्मिकों का अटैचमैन्ट समाप्त कर उनके मूल तैनाती स्थल हेतु कार्यमुक्त कर दिया गया था। सर्वप्रथम विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खन्डूरी ने भी पहल कर विस में तैनात उन सभी सम्बद्व कार्मिको को तत्काल प्रभाव से हटा दिया था। कृषि मन्त्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग से अटैचमैन्ट सिस्टम को समाप्त कर ऐसे कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया था। इसके विपरीत निदेशालय राज्य कर्मचारी बीमा योजना देहरादून ने नियमों को दर किनार कर अपने चहेते चीफ फार्मेसिस्ट बरकत अली की सम्बद्धता समाप्त न कर उसें पुनः निदेशालय में समायोजित कर लिया है। जबकि अन्य सम्बद्ध कार्मिक अपने मूल तैनाती स्थान पर वापस चले गये। बताया जाता है कि सियासी रसूखों के चलते उक्त चीफ फार्मेसिस्ट कई सालों से अपनी सुविधानुसार वर्ष 2016 से निदेशालय में सम्बद्ध रहकर कार्यरत है। जबकि उसका मूल तैनाती स्थल रूडकी स्थित भगवानपुर है। हैरानी की बात तो यह है कि निदेशालय में चीफ फार्मेसिस्ट का कोई अतिरिक्त पद भी रिक्त नही है। निदेशालय में पहले से ही दो अन्य चीफ फार्मेसिस्ट कार्यरत है। सवाल उठता है कि सीएम के निर्देश पर जब सभी विभागों में सम्बद्वता पर पूर्णरूप से प्रतिबन्ध लगा हुआ है तो निदेशालय राज्य कर्मचारी बीमा योजना ने नियमों को ताक पर रखकर सम्बद्वता समाप्त करने की बजाय उक्त चीफ फार्मेसिस्ट बरकत अली को फिर से निदेशालय में तैनाती के आदेश क्यों जारी कर दिये। यह भी जानकारी मिली है कि ई0एस0आई में कर्मचारियों की कमी दर्शाकर अटैचमैन्ट का बहाना बनाया गया है। उक्त अटैचमैन्ट को लेकर चर्चा है कि सेटिंग-गेटिंग का मोटा खेल खेला गया है। जबकि इस सम्बन्ध में श्रम विभाग के अनुसचिव देवेन्द्र सिंह चौहान ने विगत 18 अप्रैल 2022 को अपने पत्र संख्या 1/29785 /अ।।। -1-22-04( ईएसआई ) 2022 को राज्य कर्मवारी बीमा योजना के निदेशक को आदेशित किया था कि ऐसे सभी सम्बद्व कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से उनके मूल तैनाती कार्यस्थल हेतु कार्यमुक्त किया जाए। ईएसआई निदेशालय ने देर आये दुरस्त आये की नीति पर अमल करते हुए लगभग चार माह के पश्चात अपने कार्यालय आदेश संख्या 151-2022-23/432 दिनांक 2 अगस्त 2022 को ईएसआई निदेशालय एवं औषधालयों में सम्बद्व समस्त कार्मिको की सम्बद्वता तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का आदेश तो जारी कर दिया लेकिन अपने आदेश के कुछ ही दिनों बाद निदेशक ने निदेशालय से सम्बद्व एक चीफ फार्मेसिस्ट का अटेचमैन्ट खत्म न कर उसकी तैनाती निदेशालय में ही कर दी। इस सम्बन्ध में ईएसआई निदेशक का कहना है कि निदेशालय में कार्मिकों की कमी की वजह से ऐसा किया गया है। सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के अनुसार यह सारा खेल श्रम सचिव के स्तर पर ही हुआ है। शासन का अनुमोदन लिये बगैर ही गुपचुप तरीके से सम्बद्व चीफ फार्मेसिस्ट के लिए पद सृजित कर दिया गया। इस मामले में ईएसआई के मुख्यचिकित्साधिकारी डा0...
देहरादून, ब्यूरो। शासन ने 3 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इसमें शैलेश बगोली, सौजन्या और दिलीप जावलकर जैसे अधिकारी शामिल हैं। उत्तराखंड में 3 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए शासन ने बुधवार को इसके आदेश जारी किये हैं। शासन की तरफ से आईएएस शैलेश बगोली को सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास पहले से ही सचिव मुख्यमंत्री कार्मिक एवं सतर्कता के साथ ही कृषि की जिम्मेदारी भी है। आईएएस दिलीप जावलकर को सचिव निर्वाचन की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दिलीप जावलकर पहले ही वित्त और नागरिक उड्डयन के सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं। आईएएस सौजन्या से उनकी सभी जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं। दरअसल आईएएस सौजन्या प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं। शासन से सौजन्या रिलीव हो चुकी हैं. वे एलबीएस अकादमी में प्रतिनियुक्ति पर रहेंगी।
देहरादून, ब्यूरो। केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पवेलियन ग्राउंड में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। पांच दिनों तक चलने वाली प्रदर्शन का शुभारंभ गुरुवार को मुख्य अतिथि राज्यपाल रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह करेंगे। बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय संचार ब्यूरो के अपर महानिदेशक उत्तराखंड एवं यूपी विजय कुमार ने बताया कि संचार ब्यूरो की ओर से 15 अगस्त से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई और 16 को ऑडियो और वीडियो के माध्यम से महोत्सव का प्रचार-प्रसार किया गया। अब गुरुवार से पांच दिवसीय प्रदर्शनी शुरू होगी। इसके माध्यम से गुमनाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष, उत्तराखंड के स्वतंत्रता वीरों की गाथा और विभाजन की विभीषिका के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, तिरंगा रैली, परिचर्चा, संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी, भाषण, अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। प्रदर्शनी में 11 विभाग प्रतिभाग कर रहे हैं। बताया कि प्रदर्शनी में प्रवेश निरूशुल्क है। अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में काबीना मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, मेयर सुनील उनियाल गामा मौजूद रहेंगे। रोजाना स्वतंत्रता संग्रमा के वीर सपूतों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर दूरदर्शन देहरादून के प्रमुख राधवेश पांडे,...
देहरादून/कोटद्वार, ब्यूरो। कोटद्वार में आज अग्निपथ योजना का शुभारंभ एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण द्वारा मशाल जला कर किया गया। अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी एवं महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भारत के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। अग्निपथ योजना के इस भव्य आगाज के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे, इस दौरान भारी संख्या में पूर्व सैनिक जोश खरोश के साथ अपने सैन्य ड्रेस में उपस्थित होकर अग्निवीर योजना को प्रोत्साहित करते हुए दिखेद्यमॉडर्न मोंटसरी स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को विक्टोरिया क्रॉस गब्बर सिंह रावत का प्रतीक चिन्ह एवं खुंकरी भेंट कीद्य एनसीसी कैडेट के बैंड के साथ मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्रियों का स्वागत किया गयाद्य कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर अग्निवीर भर्ती में भाग लेने पहुंचे युवाओं को खाना खिलवा कर युवा मोर्चा द्वारा बनाई गईं मोदी रसोई का उद्घाटन कियाद्य कार्यक्रम के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान वीर भूमि के रूप में है उन्होंने कहा कि इस अग्निपथ योजना से देश को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनुशासित युवा मिलेंगे। ऐसे ही युवा नए भारत की नींव रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना में भर्ती होने का सपना रखने वाले उत्तराखंड के युवाओं के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।सरकार ने तय किया है कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में सेवा देने वाले युवाओं को सेवानिवृत्ति के बाद सरकारी सेवाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास व उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें पुलिस, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन व चारधाम यात्रा प्रबंधन सेवाओं में प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। प्रदेश सरकार इसके लिए जल्द नियमावली जारी करेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि एक सैनिक पुत्री होने के नाते अग्निपथ योजना के शुभारंभ अवसर पर वह स्वयं भी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 जून को श्अग्निपथ भर्ती योजनाश् का ऐलान किया था। इससे देश के उन युवाओं का सपना पूरा होगा जो सेना में भर्ती होना चाहते हैं। अग्निपथ योजना के तहत, भारतीय युवाओं को सशस्त्र बलों में श्अग्निवीरश् के रूप में सेवा करने का अवसर प्रदान मिलेगा। उन्होंने कहा कि यूएसए, यूनाइटेड किंगडम, रूस, इजराइल, चीन व फ्रांस जैसे देशों में भी युवा इस तरह की योजना से जुड़कर देश सेवा और उज्ज्वल भविष्य से गौरवानुभूति कर रहे हैं। अग्निपथ ऐसी योजना है जो युवाओं को चार साल सेना की सेवा के साथ ही समाज को अनुशासित और प्रशिक्षित नागरिक उपलब्ध कराएगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमें अपने युवाओं को सही दिशा दिखाने की जरूरत है। उन्हें भ्रमित होने से बचाने के लिए उन्हें अग्निपथ योजना की सही जानकारी देनी होगी।कहा कि अग्निपथ योजना देश हित की योजना है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अग्निपथ भर्ती योजना भारत की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए क्रांतिकारी पहल है। अग्निपथ वह पथ है जहां पहुंचकर युवाओं को सुनहरे भविष्य के अवसरों के अनेकानेक मार्ग नजर आएंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, यम्केश्वर विधायक रेणु बिष्ट, पौड़ी विधायक राजकुमार पौरी,...
हल्द्वानी, ब्यूरो। ऑपरेशन मेघदूत में 38 साल पहले शहीद हुए कुमाऊं रेजिमेंट के जवान चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके आवास हल्द्वानी पहुंचेगा। शहीद परिवार उनके पार्थिव शरीर को लाए जाने का इंतजार कर रहा है। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने की वजह से सेना का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है। ऐसे में उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लाए जाने की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर में बरसात होने के चलते सेना का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया है। जिसके चलते बुधवार तक उनके पार्थिव शरीर को लाए जाने की संभावना है। उनके आवास पर भारी सुरक्षा के बीच उनका पार्थिव शरीर लाए जाने का इंतजार किया जा रहा है। जहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उनके आवास से लेकर रोड तक पूरी तरह से जिला प्रशासन ने तिरंगे से सजाया हुआ है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद चंद्रशेखर के आवास पहुंचेंगे। जहां वे शहीद को श्रद्धांजलि देंगे। हल्द्वानी एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि शहीद चंद्रशेखर हरबोला का पार्थिव शरीर अभी भी लेह के सैनिक हेड क्वार्टर में रखा हुआ है। जहां मौसम खराब होने के चलते सेना का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार का उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी पहुंचेगा। जहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को घी संक्रान्ति की बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पारम्परिक लोकपर्व सांस्कृतिक विरासत के मजबूत आधार होते हैं। घी संक्रांति राज्य का प्रमुख लोकपर्व होने के साथ ही अच्छी फसलों तथा अच्छे स्वास्थ की कामना से जुड़ा पर्व भी है। हमारे पर्व हमें अपनी संस्कृति एवं प्रकृति से जुड़ने की भी प्रेरणा देते हैं। अपने इन पर्वाे की परम्परा से भावी पीढ़ी को जागरूक करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।
देहरादून, ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में भ्रष्टाचार, घोटाला व दलाल संस्कृति का प्रदेश से सफाये के लिए प्रतिबद्ध है। भट्ट ने कहा कि प्रदेश के युवा व जुझारू ईमानदार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों की शिकायत का संज्ञान लेकर सीएम ने बिना देर किये कार्यवाही के निर्देश दिये और नतीजा सबके सामने है। जांच एजेंसी बिना दबाव के कार्य कर रही है और अब तक हुई कार्यवाही से यह साबित भी हो चुका है। भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र मे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति और पारदर्शी शासन की बात कही थी और इसी के तहत लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास और सेवा कार्याे को आगे बढ़ा रहे है। श्री भट्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार मे कितना भी पॉवरफूल व्यक्ति क्यो न हो उसे कानून के दायरे मे लाया जाएगा। राज्य के युवाओ के हक पर डाका डालने वालो को सलाखो के पीछे डालकर मुख्यमंत्री धामी घोटालेबाजों को साफ सन्देश दे दिया है। भाजपा सरकार इस मामले में लिप्त हर व्यक्ति को सजा दिलाएगी चाहे वो किसी भी पद पर हो। सीएम धामी व भाजपा की कथनी करनी में कोई फर्क नहीं है। इसका उदाहरण भी भाजपा सरकार प्रस्तुत कर आरोपियों को जेल में डाल दिया। उन्होंने कहा की स्वच्छ प्रशासन का नतीजा है कि अब भ्रष्टाचारी जेल के भीतर पहुँच रहे है और इसका श्रेय पूरी तरह से भाजपा की नीतियों और सीएम की दृढ़ इच्छा शक्ति को जाता है। सीएम पहले भी ऐसे कई मामलो मे कार्यवाही कर चुके है। अवैध खनन और शराब के खिलाफ कार्यवाही की विपक्ष भी तारीफ कर रहा है। वही जनता दरवार के अलावा सीएम पोर्टल पर जन शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। सीएम आम जन के लिए उपलब्ध है और अब बिचौलियो के लिए कोई रास्ता नही है। उन्होंने कहा कि घपले घोटालो के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही मे श्रेय लेने के लिए कोई स्थान नही है, क्योकि सीएम बिना देर किये विवेक से जनता के हित मे फ़ैसले ले रहे है। उन्होंने कहा की कुछ लोग सीएम के इस अति सराहनीय प्रयास की प्रशंसा के बजाय श्रेय लेने की राजनीति मे भी लगे है और उन्हे बेहतर कार्याे मे भी राजनिति से बाज आना चाहिए। सीएम द्वारा बेहतर कार्य करने वालो की पीठ भी थपथपाई जा रही है। इस भर्ती घोटाले में बेहतर काम करने वाले एसटीएफ अधिकारी व कर्मियों को सम्मानित किया गया है। धामी सरकार र्भ्ष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है।