देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.एस.बी.टी देहरादून के निकट एक होटल में मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने 84 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन सभी मेधावियों को पारितोषिक 25-25 हजार रूपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो मेधावी छात्र सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है, इसका उद्देश्य बच्चों को आगे अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ये मेधावी जिन-जिन क्षेत्रों में जायेंगे,उन क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्य किसी भी क्षेत्र में करें, एक लीडर की भूमिका में करें। अपने जीवन में जो भी क्षेत्र चुनें, उसमें पूरे समर्पण भाव से कार्य करें। किसी भी कार्य को करने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। संकल्प में बहुत बड़ी शक्ति होती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो मेधावी आज सम्मानित हुए हैं, सभी ने अपने अथक परिश्रम से बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर बनकर अपने माता-पिता और गुरूओं को सम्मान भी बढ़ाया है। आगे चलकर यही बच्चे अपने कार्यों के बल पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा, संजय अभिज्ञान एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Good News Bharat
हल्द्वानी, ब्यूरो। टाटा स्टील के पोर्टफोलियो में शामिल हुए नए दिग्गज ब्रांड- टाटा प्रवेश ने आज यहां के आर गिलास एंड प्लाईवुड, शीश महल, नजदीक सेंट थेरेसा स्कूल, बरेली नैनीताल रोड, हल्द्वानी ने अपनी नयी डीलरशिप लॉन्च की, जहां स्टील के दरवाजों से लेकर खिड़कियों तक की शानदार और मजबूत रेंज मिलेगी। इस मोके पर मुख्य अतिथी जोगेंद्र सिंह रौतेला, मेयर, हल्द्वानी रहे। रजत गर्ग, डीलरशिप मालिक, टाटा प्रवेश, ने कहा, श्टाटा प्रवेश के प्रत्येक उत्पाद में स्टील की ताकत और लकड़ी की सुंदरता है। इसके अत्याधुनिक उत्पाद टिकाऊ होते हैं और घर में पक्की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। स्टील की ताकत और लकड़ी की सुंदरता के मेल वाले, टाटा प्रवेश दरवाजे और खिड़कियां कीमत, गुणवत्ता,...
देहरादून, ब्यूरो। सैनिक कल्याण मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी ने गुनियाल गांव अवस्थित सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य प्रगति बढाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होने उप जिलाधिकारी मसूरी को निर्देश दिए कि यदि कार्यस्थल पर कोई भूमि सम्बन्धी कोई समस्या आ रही है तो उसे 2-दिन के भीतर निस्तारित करते हुए कार्य प्रगति बढाने को कहा। साथ ही नोेडल अधिकारी अपर सचिव सैनिक कल्याण चन्द्र सिंह धर्मसत्तू एवं उप निदेशक सैनिक कल्याण को प्रतिदिन कार्यस्थल पर आकर निरीक्षण करते हुए कार्यों का अवलोकन एवं कार्य प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सचिव सैनिक सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव चन्द्र सिंह धर्मसत्तू, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप निदेशक सैनिक कल्याण एम.एय झोदा, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़ सहित कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून, ब्यूरो। दून की एक महिला ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार पर नस्लभेदी टिप्पणी कर दी। सोशल...
हरिद्वार, ब्यूरो। 20वीं प्रादेशिक पुलिस तैराकी एवं क्रॉसकंट्री प्रतियोगिता के दूसरे दिन 10 किमी क्रॉसकंट्री रेस के...
ऋषिकेश, ब्यूरो। देहरादून के प्रभारी मंत्री वन मंत्री सुबोध उनियाल का खांड गांव में भाजपाइयों ने स्वागत...
हरिद्वार, ब्यूरो। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने केंद्र सरकार से राजस्थान सरकार को भंग करने की मांग...
हरिद्वार, ब्यूरो। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में योग की पढ़ाई करने वाले एक युवक पर युवती को शादी...
हरिद्वार, ब्यूरो। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में योग की पढ़ाई करने वाले एक युवक पर युवती को शादी...
ऋषिकेश, ब्यूरो। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की तीन दिवसीय संभागीय खेल प्रतियोगिता में केवि रायवाला के...