देहरादून, ब्यूरो। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायततीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। सतपाल महाराज ने शनिवार को देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर भेंट कर अपनी व उत्तराखंड की जनता की ओर से शुभकामनाएं दी। उन्हांेने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश को 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। हमने दुनिया को बता दिया है कि हम महिलाओं को पुरुषों के बराबर नहीं, बल्कि उनसे भी बेहतर मानते हैं। द्रौपदी जी की जीत केवल एक व्यक्ति विशेष ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण !सनातन संस्कृति की जीत है।
Good News Bharat
हरिद्वार, ब्यूरो। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के लिए एक मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। इस दौरान कंपनी ने वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (वीएनबी) में 31.6 फीसदी की वृद्धि रिकॉर्ड की है। कंपनी का वीएनबी 31.0 प्रतिशत के वीएनबी मार्जिन के साथ 4.71 बिलियन रहा।वार्षिक प्रीमियम समतुल्य (एपीई) ने साल-दर-साल 24.7 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी का न्यू बिजनेस सम एश्योर्ड 24.9 फीसदी साल-दर-साल बढ़कर 2.21 ट्रिलियन हो गया। महत्वपूर्ण रूप से, कंपनी ने क्यू1-एफवाई2022 में बाजार हिस्सेदारी 14.7 फीसदी से क्यू1-एफवाई2023 में 15.8 फीसदी तक बढ़ने के साथ ओवरऑल मार्केट लीडरशिप की स्थिति को हासिल किया है। सभी समूहों में पर्सिस्टेंसी रेशियो में सुधार हुआ है। 13वें महीने का अनुपात,...
देहरादून, ब्यूरो। एचडीएफसी बैंक मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले वित्तवर्ष के लिए देश में सीएसआर दायित्व के लिए सबसे ज्यादा राशि खर्च करने वाले संगठनों में है। बैंक की इंटीग्रेटेड वार्षिक रिपोर्ट 2021-22 के अनुसार, बैंक ने इस साल सीएसआर गतिविधियों में 736 करोड़ रु. खर्च किए, जो पिछले साल के मुकाबले 15.92 प्रतिशत ज्यादा है। बैंक ने 9.6 करोड़ हितग्राहियों तक पहुंचकर अपने प्रभाव का दायरा भी बढ़ाया। सीएसआर के लिए अपने अम्ब्रेला ब्रांड, परिवर्तन के द्वारा बैंक अपने कार्यस्थल के नज़दीक स्थित समाज के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना चाहता है। परिवर्तन के तहत बैंक के अभियान की निगरानी एक बोर्डस्तरीय सीएसआर एवं ईएसजी समिति करती है, जो नियमित तौर से बैंक की प्रगति का आकलन करती है। बोर्ड ने उन अभियानों का अनुमोदन किया, जो सरकार के मिशन एवं कार्यक्रमों के अनुरूप हैं। देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के उद्देश्य से बैंक शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण एवं आजीविका सुधार, स्वास्थ्य सेवा, खेल,...
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के उद्देश्य से बने इस आयोग को नाम पलायन निवारण आयोग रखा जाए। आयोग की सिफारिशों का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके इसके लिए मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने के निर्देश दिये जिसमें आयोग के सदस्य भी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए एक ग्राम एक सेवक की अवधारणा पर कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य कर रही है। राज्य के विकास से संबंधित नये विषयों को आगे बढ़ाया जा रहा है। 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग तब तक किस-किस क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है, उन क्षेत्रों में कार्ययोजना के साथ ही कार्य एवं उपलब्धि धरातल पर दिखे, इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी बैठक का आउटपुट आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन आयोग द्वारा अपनी रिपोर्ट के माध्यम से जो सुझाव दिये जा रहे हैं, उन सुझावों को अमल में लाने के लिए संबंधित विभागों द्वारा ठोस कार्ययोजनाएं बनाई जाए। जनकल्याणकारी योजनाओं का लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए गांवों पर केंद्रित योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के संसाधन बढ़ाने एवं अवस्थापना विकास से संबंधित केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का आम जन को पूरा लाभ मिले। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में सड़क, रेल कनेक्टिविटी के साथ अवस्थापना विकास के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य में ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग को अपने उद्देश्यों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सीमित दायरा न हो। अधिकांश लोगों को आजीविका से कैसे जोड़ा जा सकता है, इस दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. एस.एस. नेगी ने कहा कि ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग द्वारा राज्य सरकार को 18 रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि काफी लोगों का रूझान रिवर्स माइग्रेशन की दिशा में बढ़ा है। इस अवसर पर ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग के सदस्यों ने भी राज्य के समग्र विकास के लिए किन क्षेत्रों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है, अपने सुझाव दिये। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली,...
देहरादून, ब्यूरो। देव भूमि इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एनसीएचएमसीटी अप्रूव्ड कॉलेज के बच्चों ने आईएचएम देहरादून में कॉकटेल तथा मॉकटेल कंपटीशन में भाग लिया जिसमें देवभूमि कॉलेज के बच्चों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कॉलेज के चांसलर संजय बंसल ने बच्चों को इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया तथा भविष्य में ऐसे कंपटीशन में भाग लेकर अपने डिपार्टमेंट का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
देहरादून, ब्यूरो। देश में सबसे तेजी से बढ़ती कार निर्माताओं में से एक किआ इंडिया ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है किआ ने केवल 3 वर्षों में 5,00,000 घरेलू बिक्री का मील का पत्थर हासिल कर लिया है इसकी साथ किआ भारत में सबसे तेजी से बढ़ती कार निर्माता कंपनी बन गई है निर्यात को मिलाकर किआ इंडिया की अनंतपुर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से कुल डिस्पैच बढ़कर 6,34,224 यूनिट पहुंच गया है कारेन्स के दमदार प्रदर्शन के दम पर कंपनी ने अपनी आखिरी 1 लाख कारों की बिक्री महज 4.5 महीनों में हासिल की है भारतीय बाजार में अपने मजबूत प्रदर्शन के साथ कंपनी अब किआ कॉर्पाेरेशन की वैश्विक बिक्री में 6 प्रतिशत से अधिक का योगदान कर रही है। इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए किआ इंडिया के चीफ सेल्स ऑफिसर म्युंग-सिक सोहन ने कहा भारत में 3 वर्षों की छोटी सी अवधि में, हमने न केवल खुद को अग्रणी और प्रेरक ब्रांड के रूप में स्थापित किया है बल्कि नई तकनीकों को अपनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है मैं किआ इंडिया की सफलता का श्रेय उन सभी को देना चाहता हूं जो इस ईकोसिस्टम का हिस्सा हैं और बन रहे हैं सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं अपने उन ग्राहकों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं जिन्होंने ग्लोबल सप्लाई चेन जैसी समस्याओं के चलते पैदा हुई प्रतिकूल परिस्थितियों में भी ब्रांड पर अपना विश्वास बनाए रखा है मैं आज गर्व से कहता हूं कि हमने भारतीय उपभोक्ताओं के दिलों में जगह बना ली है और यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आगे कहा भारत किआ के लिए एक प्राथमिकता वाला बाजार है और इसलिए देश में हमारे 5 में से 3 प्रोडक्ट न केवल स्थानीय रूप से निर्मित होते हैं बल्कि विभिन्न वैश्विक बाजारों में भी निर्यात किए जाते हैं हाल ही में हमने ईवी6 के लॉन्च और 150किलोवाट के सबसे तेज यात्री वाहन चार्जर को स्थापित करने के साथ भारत में सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्रोवाइडरश् ब्रांड बनने के अपने दृष्टिकोण को साकार किया है। हमारी फोकस एप्रोच के कारण, अब हम किआ की वैश्विक बिक्री में 6प्रतिशत से अधिक का योगदान कर रहे हैं। भारत एक विशाल क्षमता वाला देश है, और हमारा लक्ष्य है कि हम अपने विश्व स्तरीय उत्पादों और तकनीकों को पेश कर भारत में मैन्युफैक्चरिंग के विकास में योगदान देना आगे भी जारी रखें।
देहरादून, ब्यूरो। अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के अध्यक्ष रोशन धस्माना व महासचिव गजेंद्र भंडारी ने हेलंग गोपेश्वर में महिलाओं से पुलिस व सीआईएसफ द्वारा चारा-पत्ती छीनने के मामले में उपजे विवाद पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले से जुड़े संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि आज पूरा प्रदेश महिलाओं के साथ घटित उक्त घटना से स्तब्ध है, सभा उक्त प्रकरण में शामिल सभी पुलिस और सीआईएसएफ उन महिलाओं से अपने अभद्र व्यवहार के लिए माफी मांगे।
देहरादून, ब्यूरो। देश में खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ने और ळैज् दरों में परिवर्तन को देखते हुए आप पार्टी ने देहरादून के आरघर चैक पर बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान आप पार्टी गढ़वाल मीडिया प्रभारी रवींद्र आनंद ने कहा कि, जिस प्रकार से देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा खाद्य सामग्री के मूल्यों में वृद्धि की जा रही है , इससे जनता परेशान है। उन्होने आगे बताया कि सिलेंडरों के दाम के साथ परिवहन विभाग ने बसों के किराए में बढ़ोतरी की है जिसका असर सीधे पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर पड़ रहा है। उन्हांेने कहा कि बीजेपी सरकार देश में महंगाई बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ने का काम कर रही है। बीजेपी ने जनता को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया। जनता से किए वादे पूरे करने के बजाय बीजेपी जनता को महंगाई की मार से मारने का काम कर रही है। इसी कड़ी में आज पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया और आगे भी महंगाई वृद्धि के खिलाफ लगातार धरने प्रदर्शन करती रहेगी। इस मौके पर उमा सिसोदिया, राधा सिंह, डॉ आर पी रतूड़ी ,कमलेश रमन, सुधा पटवाल, मुकेश पांडे, विपिन खन्ना, नितिन जोशी,सीमा कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
देहरादून, ब्यूरो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आराधना जौहरी ( से. नि. आई०ए०एस ) द्वारा उत्तराखण्ड के मंदिरों पर लिखी गई पुस्तक का विनोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन सीएम कैम्प कार्यालय देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक की लेखिका आराधना जौहरी को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक देश-विदेश में उत्तराखंड के दिव्य मंदिरों के एक प्रामाणिक परिचय के रूप में जानी जाएगी। इस पुस्तक से लोगों को बेहतरीन जानकारी मिलेगी। पुस्तक की सामग्री से जाहिर होता है कि लेखिका ने इसमें कितनी मेहनत की है। देवभूमि उत्तराखण्ड के पौराणिक मंदिरों पर आधारित पुस्तक हमें अपनी संस्कृति और माइथोलाॅजि के बारे मे अवगत कराती है। लेखिका आराधना जौहरी जी ने अपने सेवाकाल में बतौर नैनीताल डीएम बहुत से विशिष्ट कार्य किये। अब पुस्तक लेखन द्वारा योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक से उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को अनगिनत मंदिरों और उनसे जुङी लोक गाथाओं के बारे में पता चलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की सरकार विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु मानसखंड कॉरिडोर पर कार्य कर रही है। प्रयास है कि विभिन्न धार्मिक सर्किटों का विकास किया जा सके। चारधाम के अलावा भी धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा इसके तहत हम राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाले मुख्य मंदिरों को आपस में जोड़ेंगे एवं सर्किट के रूप में विकसित करके धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने जीवन में विशिष्ट कार्य कर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए, जिससे हम समाज में अपनी अलग पहचान बना सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें देवभूमि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है। इसके लिये सभी विभागों को रोडमैप तैयार करने को कहा गया है। सभी को मिलकर अपना योगदान करना है। पुस्तक की लेखिका आराधना जौहरी ने कहा की देवभूमि उत्तराखंड में उन्होंने शिक्षा प्रारंभ की। उनके पिताजी नैनीताल के डीएम रहे।फिर 30 साल बाद वे स्वयं यहाँ की डीएम रहीं। देवभूमि को सेवाएं देना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा नैनीताल में पोस्टिंग के दौरान देवभूमि की संस्कृति यहां के मंदिरों लोक देवताओं को करीब से जानने का मौका मिला। वे स्वयं मंदिरों तक गई और वहां की तमाम जानकारियां पुस्तक में देने की कोशिश की है। उनकी यात्रा उतनी ही सुन्दर रही जितनी सुंदर मंजिल थी। यहां का स्थापत्य, इतिहास, लोकगाथाएं, माइधोलाॅजी अद्भुत है। एक पुस्तक में इतनी बातों को समेटना आसान नहीं था। तीन सौ पृष्ठ की पुस्तक में तीन वर्ष तक शोध किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में चारधाम के अतिरिक्त भी धार्मिक पर्यटन की अपार संभावना है। यह पुस्तक इसमें सहायक होगी। इस दौरान पूर्व मुख्य सचिव इंदुकुमार पाण्डे, पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, पुस्तक के प्रकाशक प्रभात, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार,...
श्रीनगर गढ़वाल, ब्यूरो। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के सहयोग से कृष्णालोक ट्रस्ट द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पौधरोपण किया गया। इस दौरान पीपल, पारिजात, पिलखन, गुलमोहर, अशोक, मोलसारी, कदंब आदि के पौधे लगाए गए। पौधों को ट्री गार्ड की सुरक्षा दी गई है। पौधरोपण कार्यक्रम का उद्घाटन समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. किरण डंगवाल ने किया। मौके पर गढ़वाल विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र के पूर्व निदेशक प्रो. एआर डंगवाल, ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. जेपी भट्ट ने कहा कि जिन पौधों का रोपण किया जाता है उनकी देखभाल और सुरक्षा भी करनी चाहिए। डा. भट्ट ने बताया पीपल का एक वृक्ष असीम कुकरेती शिमला की पुण्य स्मृति में भी लगाया गया जो कृष्णालोक ट्रस्ट में हमेशा कल्याणकारी एवं परोपकारी कार्यों के लिए समर्पित भाव से कार्य करते थे। वृक्षों ट्री गार्ड और उनके लगाने की व्यवस्था का सहयोग डॉ. रामकिशोर, ऋषि खर्कवाल, शिवानी नैथानी,...