टिहरी, ब्यूरो। कंडीसौड़ तहसील के खांड गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को पेयजल लाइन व सिंचाई गुलाई क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुये एनएच के कामों को ठप करा दिया। दोपहर में तहसीलदार के मौक पर पहुंचने व सभी पक्षों के बीच सहमति बनाने के बाद एनएच का काम शुरू हो पाया। एक सप्ताह के भीतर पेयजल लाइनें ठीक करने के निर्देश एनएच के काम में लगी कंपनियों को दिये गये। बुधवार को खांड गांव के ग्रामीणों को गुस्सा फूटा।
उन्होंने एनएच निर्माण में लगी कंपनियों पर आरोप लगाते हुये कहा कि ग्रामीणों की व्यवस्थाओं को ध्वस्त करने के बाद उन्हें कंपनियां ठीक नहीं कर रही हैं। उनकी पेयजल लाइनें व गुलें–नहरें क्षतिग्रस्त राजमार्ग निर्माण के दौरान किया गया है, लेकिन उन्हें कंपनियां ठीक करने को तैयार नहीं हैं। जिससे ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एचएच-94 का काम ढिकियारा गाड़ के पास ठप करा दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बीआरओ के अधिकारियों, एनएच में काम कर रहीं कंपनी प्रबंधन और ग्रामीणों को बुलाकर आपसी सहमति कराते हुये निर्देश दिये कि ग्रामीणों की पेयजल लाइनों को एक सप्ताह के भीतर ठीक करने को कहा। तब तक ग्रामीणों को टैंकरों की मदद से पानी पहुंचाने के निर्देश दिये। सिंचाई नहरों सहित अन्य नुकसान को लेकर संयुक्त निरीक्षण सम्बंधित विभागों के करने के निर्देश दिये कि ताकि ग्रामीणों के नुकसान व योजनाओं की नुकसान की क्षतिपूर्ति की जा सके। इस मौके पर बीआरओ के इंजीनियर एके सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक रबिन्द्र कुमार, बलदेब कुमाईं, प्रधान चतर सिह चौहान ,विक्रम सिंह बिष्ट, सूरजपाल, महावीर सिंह, दलेब सिंह आदि मौजूद