हल्द्वानी, ब्यूरो। हृदय संबंधी रोग की जांच एवं उपचार के लिए छोटे शहरों में अनेकों प्रकार की दिक्कतें सामने आती हैं। इन्हीं पहलुओं को देखते हुए मेदांता–गुरुग्राम ने हल्द्वानी में जगदंबा हार्ट सेंटर में ओपीडी लगाने की निर्णय लिया है जिसमें मेदांता गुरुग्राम के विशेषज्ञों की टीम शामिल रहेगी। अब हल्द्वानी के लोगों को किफायती दामों पर हृदय संबंधी रोगों के लिए मेदांता–गुरुग्राम द्वारा विश्व स्तरीय उपचार मिल सकेगा। शराब व धुम्रपान के कारण लोगों में हृदय संबंधी बीमारियां बढ़ रहीं हैं। खासकर युवाओं में हृदय संबंधी समस्याओं की अधिकता देखने को मिल रही है। जिसको लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है मेदांता–गुरुग्राम के हृदय संबंधी रोगों के उपाध्यक्ष डॉ. विजय कोहली विशेषज्ञों की टीम के साथ रोगियों को उचित परामर्श और जांच की सलाह देंगे। डॉ कोहली ने अब तक 10,000 से भी अधिक हृदय से संबंधित सफल ऑपरेशन किए हैं। अब तक डॉ कोहली के 150 से अधिक लेख कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ कोहली 2001 में जम्मू मेडिकल कॉलेज में कोरोनरी धमनी बाईपास की सर्जरी करने वाले पहले सर्जन हैं। वह 2002 में काठमाडू, नेपाल में एक धड़कते दिल पर कोरोनरी धमनी बाईपास पर सर्जरी करने वाले पहले सर्जन भी हैं। कोरोनरी धमनी की बाईपास सर्जरी (सीएबीजी) (जिसे सामान्य तौर पर ‘बाईपास सर्जरी’ कहा जाता है) दिल की धमनियों में रुकावटों को बायपास करने के लिए किया जाता है । भारत में धुम्रपान और शराब सेवन के कारण युवाओं में हृदय संबंधी रोगों के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। डॉ कोहली कहते हैं कि समय रहते हृदय संबंधी बीमारियों को नियंत्रण में लाना आवश्यक है और इसीलिए वे उचित खानपान की सलाह देते हैं और शराब, धुम्रपान के सेवन से लोगों को दूर रहने की राय देते हैं। डॉ कोहली काफी अनुभवी और उत्कृष्ठ हृदय सर्जन हैं। वे कार्डियोवैस्कुलर और थोरैसिस सर्जरी के साथ साथ हृदय संबंधी रोगों की जांच व उपचार हेतु विशेष योग्यता रखते हैं। मरीज अपॉइंटमेंट या हृदय संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए 09990246847 पर कॉल कर सकते हैं मेदांता अस्पताल में हृदय संबंधी मामलों के अनुभवी और प्रशिक्षित कार्डियक सर्जन हैं जो लगातार हृदय संबंधी रोगों पर नए नए खोज करते रहते हैं। जिससे इस रोग को जड़ से खत्म करने के साथ साथ वैश्विक स्तर पर मरीजों को उपचार प्रदान कर सकें।