चम्पावत, ब्यूरो। बनबसा में शनिवार को देवभूमि कॉलेज आफ एजुकेशन के सभागार में राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत एक नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समस्त छात्र छात्राओं ने समूह के रूप में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दिशा थपलियाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्याक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में समूह ने सड़क पर यातायात के नियमों का पालन करने के कहा। चाणक्य समूह ने भूकंप से बचने के उपाय, आदिकैलाश समूह ने सड़क पर गाड़ी चलाते समय लोगों को हेलमेट का उपयोग करने को कहा। यहां सुरेश जोशी, मनीष कुमार, विकास जोशी, अंकिता भट्ट, अभिषेक त्रिवेदी, राजेंद्र चंद्र रहे।