देहरादून, ब्यूरो। भारत में अपनी मौजूदगी में नई उपलब्धि हासिल करते हुए, बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट चेन्नई ने देश में स्थानीय रूप से बनाई जाने वाली 100000वीं कार का उत्पादन किया। बीएमडब्ल्यू इंडिविजुअल 740 ली एम स्पोर्ट एडिशन को यह खास बैज हासिल हुआ है। थॉमस डोसए मैनेजिंग डायरेक्टरए बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट चेन्नई ने कहा, “यह हमारे लिए बेहद खुशी और गर्व का दिन है कि हमने भारत में 100000 वीं मेड इन इंडिया कार का उत्पादन किया है। यह उपलब्धि हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत और क्षमता का नतीजा है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि स्थानीय स्तर पर बनाई गई हर बीएमडब्ल्यू या मिनी कार दुनिया भर के किसी भी बीएमडब्ल्यू प्लांट पर बनाई गई कार के अंतरराष्ट्रीय मानकों की कसौटी के बराबर हो। इस सफलता के लिए हमारे पास सभी जरूरी तत्व हैं उच्च प्रशिक्षित कर्मचारी, उन्नत निर्माण प्रक्रिया, आधुनिक तकनीकें और क्वालिटी पर फोकस। इसके साथ ही 50 फीसदी स्थानीय उत्पादन और भारतीय सप्लायर्स नेटवर्क के साथ मजबूत साझेदारी से इकोसिस्टम में मौजूद सभी लोगों को काफी फायदा मिला है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट चेन्नई अपनी सस्टेनेबल निर्माण गुणवत्ता के साथ लगातार नए कीर्तिमान बनाता रहेगा। बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट चेन्नई ने 29 मार्च 2007 को संचालन शुरू किया था। कंपनी इस साल अपनी 15वीं सालगिरह मना रही है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने लगातार स्थानीय रूप से उत्पादित मॉडलों को बढ़ाया है।
Related Stories
August 14, 2022