श्रीनगर, ब्यूरो। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। इसके बाद भी सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। नगर क्षेत्र के डांग कस्बे आने से पूर्व कूड़े के ढ़ेर दिन भर अटे पड़े है, तो नगर क्षेत्र के कंसमर्दनी मार्ग से लेकर अन्य जगह पर नालियां कूड़े से भरी हुई हैं। लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी आनंद भंडारी, चन्द्रवीर चौहान, राजवीर, विवेक आदि ने कहा कि नगरपालिका द्वारा सफाई की सही ढ़ग से मॉनटरिंग करनी चाहिए, ताकि लोगों को अभी गंदगी से परेशान ना होना पड़े।
————————————-