देहरादून, ब्यूरो। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार योजना के अन्तर्गत ग्राम्य विकास विभाग के सौजन्य से विकासखण्ड डोईवाला के रानी पोखरी में उत्तरा स्टेट एमपोरियम का निर्माण किया गया है। इसका निर्माण का उद्देश्य राज्य स्तरीय आजीविका मिशन के समूहों के विभिन्न उत्पादों के विपणन हेतु किया गया है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पाद यहाँ पर प्रदर्शित किये जा रहें हैं व उनकी अच्छी बिक्री भी हो रही है। स्थानीय लोग एंव यात्री यहाँ पर आ कर इन उत्पादों को खरीद रहे हैं व इनको काफी पसंद भी किया जा रहा है।
Related Stories
August 14, 2022