देहरादून, ब्यूरो। यूनीवन फाउंडेशन ने आज श्फेलोशिप ऑफ फिजिकली हैंडीकैप्ड (एफपीएच) को 7.50 लाख रुपये (सात लाख पचास हजार रुपये मात्र) डोनेट किया। यह राशि विशेष रूप से रसोई के लेटेस्ट उपकरण के साथ ही रसोई के नवीनीकरण के लिए दान की गई है। फेलोशिप ऑफ फिजिकली हैंडीकैप्ड 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के शारीरिक व मानसिक रूप से विकलांग और श्रवण–बाधित वयस्कों के प्रशिक्षण और पुनर्वास के लिए काम करने वाला एक चैरिटेबल ट्रस्ट है। फाउंडेशन युवा वयस्कों को सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जीने के लिए शिक्षित बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
Related Stories
January 23, 2023