टिहरी, ब्यूरो। जल संस्थान की लापरवाही के चलते लंबगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक के घरों में पर्याप्त मात्र में पानी की आपूर्ति न होने से लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश बना है। पेयजल मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए खर्च होने के बावजूद लोगों को पीने के इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
लंबगांव नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक के निवासी अर्जुन रमोला और विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके वार्ड में पर्याप्त मात्र में पानी की सप्लाई न होने से लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन वार्ड में पानी का आभाव बना है। बताया तीन पेयजल योजनाओं के साथ ही जलकूर पंपिंग पेयजल योजना से भी लंबगांव बाजार के लिये पानी सप्लाई होती है, लेकिन रख रखाव के आभाव में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। कहा कई जगहों पर पाइप लाइन लीकेज होने से पानी की सप्लाई बाधित रहती है, विभाग लीकेज पाइप लाइन को दुरुस्त करने की कोशिश भी नहीं करता है। स्थानीय निवासी नीलम देवी, गंगा देवी, गीता देवी, नरेश सिंह आदि ने शासन–प्रशासन से प्रर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
Related Stories
January 23, 2023