देहरादून, ब्यूरो। कंाग्रेस पार्टी ने जनपद उधमसिंहनगर जिले की केलाखेडा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर होने वाले उपचुनाव हेतु श्रीमती गुलनाज बी को कंाग्रेस पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर गुलनाज बी को केलाखेडा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर होने वाले उपचुनाव हेतु पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। विजय सारस्वत ने बताया कि उधमसिंह नगर की नगर पंचायत शक्ति फार्म में अध्यक्ष पद हेतु होने वाले उपचुनाव के लिए शीघ्र ही पार्टी अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी। उन्होंने दोनों क्षेत्रों के सभी कंाग्रेसजनों से आग्रह किया है कि एकजुट होकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनायेंगे।
Related Stories
January 23, 2023