पौड़ी, ब्यूरो। प्रदेश के प्रसिद्ध ज्वाल्पाधाम स्थित संस्कृत विद्यालय को दिल्ली की सामाजिक संस्था ने कम्प्यूटर सहित अन्य सामग्री प्रदान की। विद्यालय परिसर ने संस्था का आभार जताया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संस्था का सहयोग लगातार जारी रहेगा। साथ ही जरूरतमंदों की मदद के लिए भी संस्था हमेशा काम करेगी।
ज्वाल्पाधाम स्थित ज्वाल्पा संस्कृत विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली की सामाजिक संस्था पुराहन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विद्यालय प्रशासन को 4 कम्प्यूटर, एक प्रिंटर और 20 कंबलें प्रदान की गई। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष सुधा मालकोटी ने बताया कि उत्तराखंड में जिस तरह पलायन गति पकड़ा है, उससे बहुत जल्द पहाड़ जन विहीन हो जाएंगे। कहा संस्था का प्रयास जरूरत मंद छात्रों को पठन सामग्री प्रदान कर अच्छा महसूस हो रहा है। कहा हमारी सनातन संस्कृति को बचाने के लिए लिए ज्वाल्पाधाम मंदिर समिति का संकल्प सराहनीय है। यहां पर पिछले 50 वर्षों से संस्कृत शिक्षण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा छात्रों को आधुनिक समय के साथ कदमताल करने के लिए कंप्यूटर के ज्ञान का होना आवश्यक है। इसलिए छात्रों को इस सुविधा से जोड़ने के लिए संस्था ने कदम उठाया है। श्री ज्वालपा देवी मंदिर समिति के मुख्य सचिव रमेश थपलियाल व व्यवस्थापक नागेंद्र थपलियाल ने सहयोग के लिए संस्था का आभार जताया। पुराहन वेलफेयर सोसाइटी ने कोरोनाकाल में लोगों व संक्रमितो की मदद के लिए कई कार्य किए थे। संस्था दल्लूपुर में गरीब बच्चों के लिए एक विद्यालय का संचालन भी करती है। इस अवसर संस्था की सचिव उषा जुयाल, पर डा. तरुण मालकोटी आदि मौजूद रहे।