देहरादून, ब्यूरो। पर्वतीय रामलीला कमेटी धर्मपुर देहरादून के द्विवार्षिक चुनाव स्वर्गीय रवि मित्तल मेमोरियल पब्लिक स्कूल सुमन नगर स्थित कृष्णा कोचिंग सेंटर में हुए। सर्व सम्मति से जीवन सिंह बिष्ट को लगातार 7 वीं बार अध्यक्ष चुना गया। बची सिंह बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, मदन जोशी महासचिव, कोषाध्यक्ष कैलाश पाठक, संयुक्त सचिव संजय नैनवाल, उपकोषाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, लेखा परीक्षक पुष्कर सिंह रौतेला चुने गए। पर्वतीय रामलीला कमेटी विगत 12 साल से धर्मपुर स्थित स्वर्गीय रवि मित्तल मेमोरियल पब्लिक स्कूल के मैदान में शारदीय नवरात्रों में 10 दिवसीय रामलीला का भव्य आयोजन कर रही है, इसके अलावा भी अन्य समाजिक कार्यों में कमेटी हमेशा भाग लेती आई हैं।
Related Stories
January 23, 2023