उत्तरकाशी, ब्यूरो। राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के प्राचार्य का पदभार ग्रहण करते प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने कहा कि महाविद्यालय में नेशनल कैडेट कोर, सहित अन्य रोजगार परक विषय संचालित करने का प्रयास किया जाएगा।
चिन्यालीसौड़ के नवनियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने कार्यभार ग्रहण किया स इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्राचार्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन कियास कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त प्राचार्य ने कहा कि छात्र–छात्राओं का पठन–पाठन उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स रेंजर्स आदि कार्यक्रम भी आवश्यक है