पौड़ी, ब्यूरो। समलौंण सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति द्वारा लोक गायक भरोसी लाल शाह की स्मृति में पौड़ी शहर के प्रेक्षागृह में महिला मंगल दलों की सामूहिक लोकगीत व नृत्य प्रतियोगिता का 10 अप्रैल को आयोजन करेगी। समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल तक महिला मंगल दलों के आवेदन लिए जाएंगे और 10 अप्रैल को प्रेक्षागृह पौड़ी में लोक गायक भरोसी लाल शाह की स्मृति में महिला मंगल दलों की सामूहिक लोकगीत व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले महिला मंगल दलों को पुरस्कृत किया जाएगा।
Related Stories
August 14, 2022