विकासनगर, ब्यूरो । कोतवाली पुलिस ने शक्ति नहर पुल नंबर दो के पास भीमावाला से स्मैक तस्कर के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 605 ग्राम स्मैक बरामद की है।
सोमवार सुबह को कोतवाली पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस की टीम को एक संदिग्ध नजर आया। जिसे पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया। आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक बरामद की गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रदीप कुमार पुत्र चिल्लू निवासी ग्राम चापनू थाना कालसी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। एसआई जयप्रकाश कोहली ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में कांस्टेबल सोहनलाल व जगमोहन शामिल रहे।