देहरादून, ब्यूरो । बिरला सेंचुरी का होम डिविजन अपने फ्लैगशिप ब्राण्ड हिल एंड ग्लेड को लॉन्च कर भारत के कपड़ा बाजार को समृद्ध बनाने के लिये तैयार है। यह ब्रांड होम बेडिंग सेगमेंट के लिये है। बिरला सेंचुरी का हिल एंड ग्लेड पहले से ही वैश्विक मान्यता प्राप्त ब्रांड का हिस्सा है और ग्राहकों की पसंद के आधार पर रंग और गुणवत्ता में कई विकल्प देगा।
मुंबई में बिरला सेंचुरी के हिल एंड ग्लेड के लॉन्च पर सीनियर प्रेसिडेंट एवं पूर्णकालिक निदेशक आर.के. डालमिया ने स्थायित्व के साथ गुणवत्ता के विचार पर जोर दिया, जिस पर कंपनी मजबूती से केन्द्रित है। “स्थायित्व नया चर्चित शब्द है, लेकिन बिरला सेंचुरी के लिये यह हमारी शुरूआत से ही अभ्यास में है। धरती माँ का संरक्षण हमेशा से हमारी प्राथमिकता रहा है और हमने हमेशा “कल के लिये आज सोचने’’ पर ध्यान दिया है, जो हमारे हर निर्णय के केन्द्र में रहा है। यह दृष्टिकोण हमारे उत्पादों में भी झलकता है, जिन्हें पूरी दुनिया में हमारे ग्राहक बहुत पसंद करते हैं। हमारे उत्पादों में गुणवत्ता मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाता और इसमें हर बारीकी पर पूरा ध्यान रखा जाता है।”
मुंबई में लॉन्च पर आशीष महर्षि– सीएमओ (होम टेक्सटाइल्स एंड अपेरल फेब्रिक्स), बिरला सेंचुरी, को विश्वास है कि हिल एंड ग्लेड साल 2022 में सबसे ज्यादा प्रतिसाद पाने वाले ब्राण्ड्स् में से एक होगा। “यहाँ पहुँचने से पहले हमने पर्याप्त समय खर्च किया है और काफी शोध किया है।साथ ही और लक्षित ऑडिएंस के एक बड़े समूह से फीडबैक भी लिया है, जिससे होम बेडिंग सेगमेंट की कमियों का पता चला है। हिल एंड ग्लेड सभी उपभोक्ताओं के लिये संरचना, रंगों और गुणवत्ता वर्गों के संदर्भ में विकल्प प्रदान करेगा। हिल एंड ग्लेड रंगों की एक श्रृंखला में आँखों को सुहाने वाले 250 से ज्यादा डिजाइन लॉन्च करेगा, जिनमें समझदार ग्राहक के लिये सॉलिड्स और प्रिंट्स होंगे। इसके लिये परीक्षण–दीर्घा के साथ उपभोक्ताओं की पसंद के आधार पर महीनों तक व्यापक शोध किया गया है, जिससे सबसे ज्यादा पसंद की गईं और उपयुक्त चादरों को छांटने में मदद मिली है।
Related Stories
January 23, 2023