देहरादून, ब्यूरो। कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की सभी शाखाओं का सामूहिक होली मिलन समारोह का आयोजन 13 मार्च को कूर्माचल भवन जीएमएस रोड में भव्य रूप से मनाया जायेगा। कूर्मांचल परिषद अध्यक्ष कमल रजवार ने बताया कि कूर्मांचल परिषद के होली मिलन कार्यक्रम में परिषद की सभी शाखाओं के पुरुष व महिलाओं द्वारा खड़ी व बैठकी होली गायी जायगी व बच्चो द्वारा भी रंगारंग प्रस्तुतियों दी जायगी। हमारी पहचान रंगमंच के होल्योरों द्वारा कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली का मंचन किया जायगा। सांस्कृतिक सचिव बबिता साह लोहानी ने बताया कि केंद्र के अलावा सभी शाखाओं द्वारा भी अपने अपने क्षेत्रों में होली मिलन का आयोजन किया जा रहा है। 5 मार्च को नत्थनपुर शाखा, 6 मार्च को कांवली शाखा व संयुक्त रुप से गढ़ी शाखा, हाथीबड़कला शाखा व काण्डली शाखा का कार्यक्रम होगा। तीनों शाखाओं द्वारा गढ़ी कैंट चौक से आयोजन स्थल तक कुमाऊंनी होली की सांस्कृतिक रैली भी निकाली जायेगी। धर्मपुर शाखा व प्रेमनगर शाखा का होली मिलन 17 मार्च को होगा।
—————————————————-
Related Stories
August 14, 2022