देहरादून, ब्यूरो। सबसे तेजी से बढ़ते छोटे वित्त बैंकों में से एक फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तर भारत में अपने बैंकिंग फुटप्रिंट्स को मजबूत करते हुएदेवभूमि उत्तराखंड में देहरादून में अपनी पहली शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर-रिटेल बैंकिंग आशीष मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य कृषि आधारित एमएसएमई और पर्यटन क्षेत्र में ग्राहकों की बढ़ती मांगों को हमारी आधुनिक बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से पूरा करना है।
इस तरह राज्य को अगले पांच साल में जीडीपी दोगुना करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। बैंक के ग्राहक सावधि जमाओं पर प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों के अलावा सोने पर ऋण, ओवरड्राफ्ट, बचत खाता और स्वीप इन-स्वीप आउट सुविधा के साथ चालू खाते सहित विभन्न प्रोडक्ट्स की एक व्यापक रेंज का फायदा उठा सकते हैं। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) द्वारा समर्थित लेनदेन बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली एक अन्य उपयोगी सेवा है। बैंक की योजना दुकान मालिकों से लेकर छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों के लिए कृषि-केंद्रित ग्राहकों की एक विस्तृत श्रृंखला की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने की है। 31 मार्च 2022 तक, बैंक 19 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 32 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है और इसके पास 11,000 से अधिक लोगों का कार्यबल है।