रुडकी, ब्यूरो। श्रद्धालुओं के लिए चारधाम यात्रा सुगम बनाने के लिए बॉर्डर पर वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी करने और श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस बार चारधाम यात्रा में देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है। प्रदेश के नारसन बॉर्डर पर चारधाम यात्रा के लिए वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि नारसन बॉर्डर पर मंगलवार तक 73 वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी किए। जारी ग्रीन कार्ड यात्रा की अवधि करीब छह माह तक मान्य रहेगा। ग्रीन कार्ड के बाद ट्रिप कार्ड भी बनाना आवश्यक होगा। बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए ग्रीन कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को रास्ते में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
—————————————–