रुडकी, ब्यूरो। ऊर्जा निगम के एसडीओ मयंक पंत ने बताया कि बिजली बचाओ बिजली पाओ अभियान चला कर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएगा। कहा कि आज पूरा प्रदेश बिजली संकट से जूझ रहा है।
इसके समाधान के लिए निगम लगातार कोशिश कर रहा है। ऐसे में सभी नागरिकों का दायित्व है कि बिजली को सही तरह से इस्तेमाल किया जाए। ऐसा करने पर बिजली संकट पर काफी अंकुश लगाया जा सकता है। इस अभियान में सबसे पहले ऊर्जा निगम की टीम सभी सरकारी कार्यालयों में जाकर बिजली के सही इस्तेमाल को जागरूक करेगी। इसके बाद कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर उपभोक्ताओं को बिजली बचाने और सही इस्तेमाल को जागरूक करेगी।