नैनीताल, ब्यूरो। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने को कमर कस ली है। 1 से 19 अप्रैल तक प्रवेश पखवाड़ा चलाने के बाद 20 अप्रैल को हर सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर बच्चों के सर्वाधिक प्रवेश करने वाले स्कूल को विभाग दस हजार का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भी देगा। पिछले दो वर्षों में कोरोना के कारण शिक्षा व्यवस्था, खासकर सरकारी स्कूलों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। अब कोरोना से उबरने के बाद इस साल शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने की कवायद में जुटा है। सभी सरकारी स्कूलों में 1 से 19 अप्रैल तक प्रवेश पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्रवेश पखवाड़ा समाप्त होने के अगले दिन 20 अप्रैल को हर सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। प्रवेश पखवाड़े की शुरुआत से प्रवेशोत्सव समाप्त होने तक जिला स्तर पर जिस स्कूल में सबसे ज्यादा बच्चों के प्रवेश होंगे, उसे विभाग पुरस्कार के तौर पर दस हजार की धनराशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगा।
Related Stories
August 14, 2022