देहरादून, ब्यूरो। डॉ भीमराव आंबेडकर के सिद्धांत सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। वह भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के वंचित और शोषित लोगों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं और आज भी हैं। यह बात गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने अंबेडकर महासंघ की ओर से शास्त्रीनगर कांवली में अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर ने वंचित समाज को सबसे बड़ा मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो दिया। जो आज के समय में सबसे ज्यादा सार्थक है। उन्होंने इस दौरान डॉ अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक अवधेश कथीरिया ने धस्माना का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, लक्ष्मी देवी, अनीता दास, मीनाक्षी बिष्ट, मेहमूदन, मनीष भदौरिया, डॉ दीपक बिष्ट, सलीम अंसारी समेत क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
Related Stories
August 14, 2022